24.2 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

Published on

भेल भोपाल।
बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग के लिए आयोजित छह दिवसीय HORIZON PROGRAM-II प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ तथा समापन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टीयू सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक (एचआरडी) श्रीमती सुरेखा बंछोर भी उपस्थित रहीं। श्री सिंह का संबोधन अपने प्रेरक उद्बोधन में श्री सिंह ने कहा कि अनुशासन प्रत्येक अधिकारी की पहली और सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

जब अधिकारी स्वयं अनुशासित रहकर कार्य करेंगे, तभी वे दूसरों को भी अनुशासन के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित कर पाएँगे। कार्यस्थल पर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन का आधार अनुशासित कार्यप्रणाली ही है।
उन्होंने सभी प्रतिभागियों को क्वालिटी, करप्शन और सेफ्टी — इन तीनों विषयों पर शून्य सहनशीलता  रखने की सलाह दी। साथ ही यह भी कहा कि प्रशिक्षण का वास्तविक लाभ तभी मिलता है जब अधिकारी अपने कार्य क्षेत्र में निरंतर नवीन सुधार लागू करते हैं।

Read Also: सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम के अंत में श्री सिंह ने सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण पूर्णता के प्रमाणपत्र प्रदान किए। कुल 35 प्रतिभागियों ने शामिल होकर प्रशिक्षण को सफल बनाया।
कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन श्रीमती कीर्ति सिंह, प्रबंधक (एचआरडी) द्वारा किया गया।

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

बीएचईएल भोपाल में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल खेल परिसर के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पारंपरिक...

बीएचईएल प्लांट कमेटी की बैठक में गूंजीं कर्मचारियों की मांगें, कस्तूरबा अस्पताल और टाउनशिप के मुद्दों पर चर्चा

भोपाल। बीएचईएल भोपाल के अतिथि गृह 'देवी अहिल्या सभागार' में शनिवार को कार्यपालक निदेशक...

बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर...