25.9 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभोपालभोपाल में चौथी मंजिल से गिरे छात्र की मौत

भोपाल में चौथी मंजिल से गिरे छात्र की मौत

Published on

भोपाल ।
भोपाल के शाहपुरा इलाके में रहने वाले बैंक ऑफ बड़ौदा के रीजनल मैनेजर की 12 साल के बेटे की चौथी मंजिल स्थित बालकनी से गिरने से मौत हो गई। हादसा आठ दिन पहले हुआ था, जबकि हमीदिया अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। घटना के समय बालक अपनी चौथी मंजिल स्थित फ्लैट की बालकनी में खेल रहा था।

पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक विराशा हाईट्स बाबड़िया कला शाहपुरा निवासी कृष्णा डी बहादुर पुत्र विजय एम बहादुर (12) स्कूली छात्र था। उसके पिता बैंक ऑफ बड़ौदा की रीजनल ऑफिस में मुख्य प्रबंधक हैं। गत 8 दिसंबर की शाम कृष्णा चौथी मंजिल पर स्थित अपने फ्लैट की बालकनी में खेल रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह चौथी मंजिल से सीधे नीचे जाकर गिरा।

Read Also: पीलिया (Jaundice) का सबसे बेस्ट इलाज क्या है? बाबा रामदेव ने बताया ‘इन पत्तियों’ का जूस है रामबाण, जड़ से खत्म होगी बीमारी!

गिरने से बालक के सिर में गंभीर चोट आई थीं। उसके पैरों में फैक्चर हुए थे। हादसे के बाद परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर आठ दिनों तक उसका इलाज चलता रहा, जब उसकी हालत में सुधार नहीं आया तो परिजन मंगलवार को उसे लेकर हमीदिया अस्पताल पहुंचे, जहां पर बुधवार तड़के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Latest articles

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

More like this