7.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeभोपालविवाह प्रोत्साहन राशि के नाम पर रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार

विवाह प्रोत्साहन राशि के नाम पर रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार

Published on

भोपाल ।
अंतरजातीय विवाह के लिए मिलने वाली शासकीय प्रोत्साहन राशि के भुगतान के बदले रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। लोकायुक्त पुलिस भोपाल की टीम ने कलेक्टर कार्यालय नर्मदापुरम में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हरिजन मोहल्ला, ग्राम सिपुर सिवनी मालवा निवासी 36 वर्षीय प्रवीण सोलंकी ने अंतरजातीय विवाह किया था। इसके तहत शासन की ओर से उन्हें दो लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि मिलनी थी।

राशि के भुगतान के लिए जब उन्होंने कलेक्टर कार्यालय के जनजातीय विभाग की भंडार शाखा में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 मनोज सोनी से संपर्क किया, तो आरोप है कि बाबू ने फाइल बैकडेट में तैयार कराने और भुगतान कराने के एवज में पहले 20 हजार रुपए और काम होने के बाद 70 हजार रुपए रिश्वत की मांग की। इससे परेशान होकर आवेदक प्रवीण सोलंकी ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक भोपाल दुर्गेश राठौर से शिकायत की। शिकायत के सत्यापन में आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप दल का गठन किया गया।

Read Also: पीलिया (Jaundice) का सबसे बेस्ट इलाज क्या है? बाबा रामदेव ने बताया ‘इन पत्तियों’ का जूस है रामबाण, जड़ से खत्म होगी बीमारी!

तय योजना के अनुसार मंगलवार 16 को लोकायुक्त टीम ने जनजातीय कार्यालय, कलेक्टर परिसर नर्मदापुरम स्थित आरोपी के कक्ष में दबिश दी। इस दौरान आरोपी मनोज सोनी को आवेदक से 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this