24.2 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

Published on

भेल भोपाल।
बीएचईएल लेडीज क्लब की अध्यक्ष श्रीमती रोजी उपाध्याय ने ब्लू कंप्यूटर सेंटर, बरखेड़ा में स्किल डेवलपमेंट सोसायटी एवं बीएचईएल लेडीज कामगार वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर दोनों सोसायटियों की पदाधिकारीगण—श्रीमती योगिता बघेल (उपाध्यक्ष, स्किल), श्रीमती मंजू पटेल (उपाध्यक्ष, कामगार), श्रीमती ऋतु आर्य (सचिव, कामगार एवं कोषाध्यक्ष), श्रीमती वीना शिशिर (सचिव, स्किल) तथा श्रीमती निशा मीना (कोषाध्यक्ष) मौजूद रहीं।

अपने संबोधन में श्रीमती उपाध्याय ने कहा कि उत्पादकता का सीधा संबंध संसाधनों के बेहतर उपयोग और अधिक कुशल उत्पादन से है—चाहे वह व्यक्ति हो, संस्था हो या पूरा देश। कम संसाधनों में अधिक उत्पादन करना या समान उत्पादन के लिए कम संसाधनों का उपयोग करना ही उत्पादकता का मूल उद्देश्य है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य बीएचईएल भोपाल प्लांट में विभिन्न वर्क्स ऑर्डर के अंतर्गत कार्यरत कुशल श्रमिकों को उत्पादकता के महत्व से अवगत कराना था।

Read Also: बीएचईएल कारखाने के एफसीएक्स विभाग में ठेकेदारों के बल्ले—बल्ले

“काम कैसे करें और उत्पादकता कैसे बढ़ाएं” विषय के अंतर्गत सीआईएम विभाग के विभिन्न सेक्शनों—टर्बो एवं एलईएम से संदीप कुमार मधारे, आर्मेचर से आकाश गुप्ता, आईएमएम से महेंद्र वर्मा तथा रोटर से कुलदीप केरकटा—ने अपने अनुभव साझा किए। वहीं अखलेश मालवीय ने सुरक्षा मापदंडों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

बीएचईएल भोपाल में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल खेल परिसर के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पारंपरिक...

बीएचईएल प्लांट कमेटी की बैठक में गूंजीं कर्मचारियों की मांगें, कस्तूरबा अस्पताल और टाउनशिप के मुद्दों पर चर्चा

भोपाल। बीएचईएल भोपाल के अतिथि गृह 'देवी अहिल्या सभागार' में शनिवार को कार्यपालक निदेशक...

बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर...