19 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeभेल न्यूज़टूरिज्म इंडस्ट्री से भारत में 48 मिलियन रोजगार निर्मित होते है-प्रो ललित...

टूरिज्म इंडस्ट्री से भारत में 48 मिलियन रोजगार निर्मित होते है-प्रो ललित गौड़़

Published on

भेल भोपाल ।
टूरिज्म इंडस्ट्री से भारत में 48 मिलियन रोजगार निर्मित  होते हैं .विकसित देशों के सैलानियों को भारत का पर्यटन सस्ता पड़ता है पर्यटन,होटल प्रबंधन में पोस्ट  ग्रेजुएट  डिप्लोमा ,डिग्रीधारी छात्रों को शीघ्र रोजगार के अवसर मिलते है उक्त विचार बाबूलाल गौर शासकीय स्नाकोत्तर  महाविद्यालय  भेल भोपाल   विषय विशेषज्ञों ने व्यक्त  किये । भेल कालेज में टूरिज्म ,ट्रेवल और होटल प्रबंधन विभाग द्वारा  “पर्यटन उद्योग में रोजगार के अवसर”  विषय पर आयोजित संगोष्ठी में विषय विशेषज्ञ प्रो ललित गौड़ ने बताया कि वर्ल्ड  ट्रेवल टूरिज्म काउंसिल के अनुसार भारत में टूरिज्म इंडस्ट्री  से 48 मिलियन रोजगार निर्मित  होते हैं जिसमें प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनो रोजगार  शामिल  हैं और यह देश के राष्ट्रीय रोजगार  का 9.1 प्रतिशत है।

विकसित देशों के सैलानियों को भारत सस्ता  प्रतीत होता है इसलिए  वे  यहां आने का आकर्षण  रखते हैं। मेडीकल एंड वेलनेस टूरिज्म,ईको टूरिज्म, वेडिंग टूरिज्म, रूरल टूरिज्म पर्यटन  उद्योग के  उभरते हुए क्षेत्र हैं.एम पी टूरिज्म डेवलपमेंट  कारपोरेशन  के पूर्व जीएम महेश चन्द्र दीक्षित ने बताया  कि ट्रेवल ,टूरिज्म और होटल  प्रबंधन  में स्नातकोत्तर  डिग्री  या डिप्लोमाधारी  को रोजगार  शीघ्र मिलता  है,वाणिज्य स्नातक टूरिज्म एकाउंट्स  के क्षेत्र मे करियर बना सकता है। टूर पेकेज एजेंसी और टूरिस्ट गाइड के साथ साथ आजकल इवेंटमैनेजमेंट,मेडिटेशन ,योगा, धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन में शिक्षित युवाओं  की मांग बढ़ रही है।

Read Also: बीएचईएल कारखाने के एफसीएक्स विभाग में ठेकेदारों के बल्ले—बल्ले

संगोष्ठी  का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य  डा संजय जैन ने कहा कि पर्यटन  के क्षेत्र में रोजगारों की विविधता होती है जो स्थान और अवसर के साथ बदलती जाती है। टूरिज्म में डिग्री ,डिप्लोमा शिक्षित विद्यार्थी टूरिज्म इंडस्ट्री में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है । संगोष्ठी  संचालन  प्रो अनुपमा  गीते ने किया. इस अवसर  पर विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान विषय विशेषज्ञों  द्वारा किया  गया अंत में सभी का आभार  पाठ्यक्रम  समन्वयक प्रो चित्रा ख

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

बीएचईएल भोपाल में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल खेल परिसर के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पारंपरिक...

बीएचईएल प्लांट कमेटी की बैठक में गूंजीं कर्मचारियों की मांगें, कस्तूरबा अस्पताल और टाउनशिप के मुद्दों पर चर्चा

भोपाल। बीएचईएल भोपाल के अतिथि गृह 'देवी अहिल्या सभागार' में शनिवार को कार्यपालक निदेशक...

बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर...