19 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeभेल न्यूज़सीआईएम क्वालिटी सर्किल 685 को ‘पार एक्सीलेंस अवॉर्ड’, एनसीक्यूसी नोएडा में किया...

सीआईएम क्वालिटी सर्किल 685 को ‘पार एक्सीलेंस अवॉर्ड’, एनसीक्यूसी नोएडा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Published on

भेल भोपाल ।
सीआईएम क्वालिटी सर्किल क्रमांक 685 ने ऑटो टैपिंग मशीन में किए गए तकनीकी विकास कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण कर यूनिट एवं चैप्टर स्तर के विभिन्न क्वालिटी कन्वेंशनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त की। इन्हीं उपलब्धियों के आधार पर टीम ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता एनसीक्यूसी, नोएडा में सहभागिता का स्थान सुनिश्चित किया। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 20 से 21 दिसंबर 2025 तक आयोजित की गई, जिसमें टीम ने केस स्टडी, नॉलेज टेस्ट एवं प्रेज़ेंटेशन जैसे विभिन्न चरणों को सफलतापूर्वक पार करते हुए अपनी तकनीकी दक्षता और टीमवर्क का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

Read Also: बीएचईएल कारखाने के एफसीएक्स विभाग में ठेकेदारों के बल्ले—बल्ले

टीम ने इस सफलता का श्रेय रूपेश तैलंग, महाप्रबंधक (फीडर्स एवं टीसीबी–मैनु. कमर्शियल एवं मेंटेनेंस), संतोष डोंगरे, महाप्रबंधक (फीडर्स), विभागाध्यक्ष श्रीमती प्रीति गुप्ता, अनुभाग प्रमुख श्रीमती प्रीति निमजे, फैसिलिटेटर श्रेयांश सिंह, एरिया कोऑर्डिनेटर ब्रजेश ठाकुर तथा बीई-एक्स विभाग के अधिकारियों को दिया है, जिनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से यह उपलब्धि संभव हो सकी। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप क्वालिटी सर्किल 685 के सदस्यों— रोहित झा (नेता), धर्मेंद्र नामदेव (उप-नेता), सनातन परिडा, सुरेश सैनी एवं आनंद सोनी—को “पार एक्सीलेंस अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया, जो टीम की ऐतिहासिक एवं प्रथम उपलब्धि है।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

बीएचईएल भोपाल में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल खेल परिसर के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पारंपरिक...

बीएचईएल प्लांट कमेटी की बैठक में गूंजीं कर्मचारियों की मांगें, कस्तूरबा अस्पताल और टाउनशिप के मुद्दों पर चर्चा

भोपाल। बीएचईएल भोपाल के अतिथि गृह 'देवी अहिल्या सभागार' में शनिवार को कार्यपालक निदेशक...

बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर...