2.4 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeभोपालअंतरराष्ट्रीय वन मेला 2025 की शुरुआत हर्बल उत्पादों की रही विशेष मांग

अंतरराष्ट्रीय वन मेला 2025 की शुरुआत हर्बल उत्पादों की रही विशेष मांग

Published on

भोपाल।
अंतरराष्ट्रीय वन मेला 2025 की शुरुआत हो चुकी है जिसमें प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। मेले में लोगों की खास रुचि जड़ी-बूटियों एवं हर्बल उत्पादों से निर्मित औषधियों में देखने को मिल रही है। भोपाल के साथ-साथ आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंचकर खरीदारी कर रहे हैं। इस वर्ष वन मेले में ऐसे हर्बल उत्पाद एवं आयुर्वेदिक औषधियां उपलब्ध हैं जो रोजमर्रा के घरेलू उपयोग में भी काम आती हैं। अंतरराष्ट्रीय वन मेले के बिल्व पंडाल में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी आदित्य हर्बल देशी जड़ी-बूटी का स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

Read Also: बीएचईएल कारखाने के एफसीएक्स विभाग में ठेकेदारों के बल्ले—बल्ले

स्टॉल संचालक अरुण पाटिल ने बताया कि उनके स्टॉल पर आदित्य हर्बल देशी जड़ी-बूटी से निर्मित आयुर्वेदिक पोटली उपलब्ध है, जो जोड़ों के दर्द, कमर दर्द, घुटनों के दर्द, पीठ दर्द, सिर दर्द, हड्डियों एवं नसों के दर्द में राहत प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि यह पूरी तरह आयुर्वेदिक एवं घरेलू उपयोग के लिए सुरक्षित है। इसके अलावा स्टॉल पर मच्छर, छिपकली, कॉकरोच एवं चूहों से बचाव के लिए आयुर्वेदिक स्प्रे भी उपलब्ध है, जिसे लोग विशेष रूप से पसंद कर रहे हैं। यह स्प्रे रासायनिक तत्वों से मुक्त होने के कारण घरों में सुरक्षित रूप से उपयोग किया जा सकता है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this