14.4 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeभोपालऑटो में घरेलू गैस सिलेंडर से कर रहे थे री-फिलिंग

ऑटो में घरेलू गैस सिलेंडर से कर रहे थे री-फिलिंग

Published on

भोपाल।
शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडरों से अवैध रूप से ऑटो में गैस री-फिलिंग करने का मामला सामने आया है। सूचना के आधार पर पुलिस और संबंधित विभाग की टीम ने मौके पर कार्रवाई कर अवैध गैस री-फिलिंग करते हुए कुछ लोगों को पकड़ा है।

कार्रवाई के दौरान मौके से घरेलू गैस सिलेंडर, गैस भरने के उपकरण और ऑटो जब्त किए गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी घरेलू गैस सिलेंडरों से ऑटो में गैस भरकर उसे व्यवसायिक उपयोग में ला रहे थे, जो कि नियमों के विरुद्ध और अत्यंत खतरनाक है। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की गतिविधि से किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था।

Read Also: सूर्या के बाद कौन? टीम इंडिया के अगले T20 कप्तान के लिए ये 3 दिग्गज हैं सबसे बड़े दावेदार, वर्ल्ड कप के बाद होगा…

मामले में आवश्यक धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है। साथ ही गैस एजेंसी और सप्लाई से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी इस प्रकार की अवैध गैस री-फिलिंग या गैस के दुरुपयोग की जानकारी मिले तो तुरंत संबंधित विभाग या पुलिस को सूचित करें।

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर की जयंती पर साकेत नगर में प्रतिमा का अनावरण, सीएम डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा में दी पुष्पांजलि

भोपल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबूलाल गौर की जन्म जयंती मंगलवार को...

पांचवें बड़े मंगल पर बाल स्वरूप हनुमान जी को अर्पित किए गए श्रीराम नाम अंकित लाल वस्त्र

भोपाल। अधिकमास एवं पांचवें बड़े मंगल के पावन व दुर्लभ संयोग पर राजधानी भोपाल...