14.4 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeभोपालकलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ, पहले दिन उमड़ी श्रद्धालुओं...

कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ, पहले दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Published on

भोपाल।
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथा वाचक मनोज अवस्थी जी के मुखारबिंदु से आज प्रथम दिवस कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रातः 10 बजे से कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें नगर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला-पुरुष शामिल हुए। श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में यात्रा संपन्न होने के उपरांत कथा का प्रारम्भिक सत्र आयोजित किया गया। प्रथम दिवस की कथा में मनोज अवस्थी जी ने श्रीमद्भागवत के मूल सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए भक्ति, ज्ञान एवं मानव जीवन में धर्म के महत्व को सरल शब्दों में समझाया।

Read Also: एनएमडीसी को मिले नए डायरेक्टर (पर्सनल), बीएचईएल के डायरेक्टर कृष्णा कुमार ठाकुर का चयन एनएमडीसी में

उनके प्रेरक वचनों से उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। आयोजकों के अनुसार आगामी दिनों में प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता एवं सद्भाव का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। आयोजकों ने सभी भक्तजनों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर की जयंती पर साकेत नगर में प्रतिमा का अनावरण, सीएम डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा में दी पुष्पांजलि

भोपल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबूलाल गौर की जन्म जयंती मंगलवार को...

पांचवें बड़े मंगल पर बाल स्वरूप हनुमान जी को अर्पित किए गए श्रीराम नाम अंकित लाल वस्त्र

भोपाल। अधिकमास एवं पांचवें बड़े मंगल के पावन व दुर्लभ संयोग पर राजधानी भोपाल...