7.8 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeभोपालदादाजी धाम मंदिर में 31 दिसंबर व 1 जनवरी को सामूहिक रुद्राभिषेक

दादाजी धाम मंदिर में 31 दिसंबर व 1 जनवरी को सामूहिक रुद्राभिषेक

Published on

भोपाल।
जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, रायसेन रोड स्थित पटेल नगर में वर्ष 2025 की विदाई और नववर्ष 2026 के शुभ आगमन के अवसर पर 31 दिसंबर 2025 (बुधवार) एवं 1 जनवरी 2026 (गुरुवार) को भगवान शिव का सामूहिक रुद्राभिषेक आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन विश्व जनकल्याण, अमन-शांति एवं सुख-समृद्धि की मंगल कामना के साथ संपन्न होगा। श्री श्री 1008 श्री दादाजी गुरुदेव चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवरतन नामदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी दोनों दिवसों में सायं 4:00 बजे से पंडित राजेन्द्र पलिया के आचार्यत्व में विधिवत मंत्रोच्चार के साथ सामूहिक रुद्राभिषेक एवं पूजन कराया जाएगा। इस धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूर्ति हेतु सहभागिता कर सकेंगे।

Read Also: Stress की टेंशन अब होगी खत्म! ये 5 चीजें खाते ही दिमाग होगा एकदम कूल, जानें मूड बूस्ट करने वाले ‘मैजिक’ फूड्स!

रुद्राभिषेक के पश्चात श्रीफल से हवन, तत्पश्चात महाआरती एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस पावन अवसर पर भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।दादाजी धाम परिवार द्वारा समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से सपरिवार पधारकर पुण्य लाभ अर्जित करने का विनम्र अनुरोध किया गया है। दोनों दिवस श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु मंदिर के पट प्रातः 6:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक खुले रहेंगे।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this