17.7 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeभोपालबांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में युवक कांग्रेस का प्रदर्शन

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में युवक कांग्रेस का प्रदर्शन

Published on

भोपाल।
बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में युवा कांग्रेस ने शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए बांग्लादेश सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया और हिंदू समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश का झंडा प्रतीकात्मक रूप से जलाकर विरोध दर्ज कराया। उनका कहना था कि बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं पर हमले, मंदिरों को नुकसान और जबरन पलायन जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस पर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।

Read Also: Stress की टेंशन अब होगी खत्म! ये 5 चीजें खाते ही दिमाग होगा एकदम कूल, जानें मूड बूस्ट करने वाले ‘मैजिक’ फूड्स!

युवा कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार से मांग की कि वह इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मजबूती से उठाए और बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाए, ताकि वहां रह रहे हिंदुओं की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में युवक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, लेकिन कार्यकर्ताओं में बांग्लादेश में हो रही घटनाओं को लेकर गहरा रोष देखने को मिला।

Latest articles

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

More like this

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

भोपाल में पत्रकार से चाकू की नोक पर लूट: लिफ्ट मांगने के बहाने रोका, बंधक बनाकर खातों में ट्रांसफर कराए 32 हजार रुपए

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात घर लौट रहे एक...

तेज रफ्तार क्रेटा ने युवक को मारी टक्कर, गंभीर घायल; चालक फरार

मंडीदीप। शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का एक गंभीर मामला...