16.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयबांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन

बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन

Published on

नई दिल्ली ।
बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की प्रमुख खालिदा जिया का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। डॉक्टरों के अनुसार उन्हें दिल की बीमारी, किडनी, डायबिटीज, लीवर और आंखों से जुड़ी कई जटिल समस्याएं थीं। इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। खालिदा जिया को रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर ढाका के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार देर रात करीब तीन बजे उनका निधन हो गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार उस समय उनकी हालत बेहद नाजुक थी।

तीन बार रहीं बांग्लादेश की प्रधानमंत्री खालिदा जिया ने वर्ष 1991, 1996 और 2001 में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली। वे देश के पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान की पत्नी थीं। राजनीति में सक्रिय रहते हुए उन्होंने बांग्लादेश की राजनीति को नई दिशा दी। वे वर्ष 2008 से कई मामलों में कानूनी प्रक्रिया का सामना कर रही थीं और लंबे समय तक सक्रिय राजनीति से दूर रहीं। भारत-पाक संबंधों को लेकर रुखखालिदा जिया को भारत-पाकिस्तान संबंधों को लेकर स्पष्ट और मुखर रुख रखने वाली नेता के रूप में जाना जाता था।

Read Also: Stress की टेंशन अब होगी खत्म! ये 5 चीजें खाते ही दिमाग होगा एकदम कूल, जानें मूड बूस्ट करने वाले ‘मैजिक’ फूड्स!

प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने भारत की कई नीतियों का विरोध किया, वहीं पाकिस्तान के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों की पक्षधर रहीं। उनका मानना था कि बांग्लादेश को अपने हितों के अनुसार स्वतंत्र विदेश नीति अपनानी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खालिदा जिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि खालिदा जिया का जीवन बांग्लादेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण अध्याय रहा। उनके कार्यकाल के दौरान दोनों देशों के संबंधों में कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने शोक संतप्त परिवार और बांग्लादेश की जनता के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...