9 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल दिवस हमारी साझा औद्योगिक विरासत का प्रतीक है — रंजन कुमार—हरिद्वार...

बीएचईएल दिवस हमारी साझा औद्योगिक विरासत का प्रतीक है — रंजन कुमार—हरिद्वार इकाई में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बीएचईएल दिवस, नववर्ष की दी शुभकामनाएँ

Published on

भेल हरिद्वार।
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अपना वार्षिक पर्व ‘बीएचईएल दिवस’ हरिद्वार इकाई में बड़े हर्षोल्लास, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया। इस अवसर पर बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार ने हीप  एवं सीएफएफपी  दोनों इकाइयों में बीएचईएल ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात रंजन कुमार ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संस्थान की गरिमा, मूल्यों एवं परंपराओं के प्रति सदैव समर्पित रहने हेतु “बीएचईएल प्रतिज्ञा” दिलाई।

अपने संबोधन में रंजन कुमार ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बीएचईएल दिवस तथा नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि बीएचईएल दिवस केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह संगठन की साझा औद्योगिक विरासत, उपलब्धियों और सामूहिक संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बीएचईएल ने अपने समर्पित मानव संसाधन, तकनीकी दक्षता और राष्ट्र निर्माण में योगदान के माध्यम से देश के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। श्री कुमार ने बताया कि वर्ष 2025 बीएचईएल के लिए अवसरों और उपलब्धियों से परिपूर्ण रहा।

Read Also: सावधान! क्या आपको भी है तेज सिरदर्द और गर्दन में अकड़न? Meningitis (दिमागी बुखार) के ये 5 लक्षण हो सकते हैं जानलेवा!

उन्होंने हरिद्वार इकाई सहित संपूर्ण बीएचईएल द्वारा बीते वर्ष में अर्जित प्रमुख उपलब्धियों को साझा किया तथा शेष तिमाही में निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु सभी कर्मचारियों से पूर्ण ऊर्जा, प्रतिबद्धता एवं टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान प्रेरणादायी बीएचईएल गीत का प्रसारण भी किया गया, जिससे वातावरण संगठनात्मक गौरव एवं उत्साह से परिपूर्ण हो गया। इस अवसर पर महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि तथा सीआईएसएफ के अधिकारी एवं जवान बड़ी संख्या में  मौजूद रहे।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

डायरेक्टर एचआर के इंटरव्यू में शामिल में होंगे बीएचईएल भोपाल के ईडी

भोपाल। भेल दिल्ली कॉरपोरेट के डायरेक्टर मानव संसाधन विभाग के मुखिया का पद रिक्त...

बीएचईएल के दो डायरेक्टर आज आयेंगे भोपाल

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) दिल्ली के दो डायरेक्टर बुधवार को भोपाल आयेंगे...