14 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeभोपालप्रदेश का सबसे बड़ा आयोजन भॊजपाल महोत्सव मेला बना भोपाल की संस्कृति...

प्रदेश का सबसे बड़ा आयोजन भॊजपाल महोत्सव मेला बना भोपाल की संस्कृति का अभिन्न अंग,तीन दिन और बढ़ा भोजपाल महोत्सव मेला, अब 4 जनवरी को होगा समापन

Published on

भोपाल. राजधानी के भेल दशहरा मैदान पर चल रहा भॊजपाल महोत्सव मेला 3 दिन और बढ़ गया है। अब रविवार 4 जनवरी को भव्य आतिशबाजी और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में भोजपुरी नाइट के साथ मेले का समापन किया जाएगा। भोजपुरी सिंगर गोलू राजा अपनी शुभ मधुर गीतों की प्रस्तुति देगे। मेले में गुरुवार को गंधर्व द फोक फ्यूजन सूफी बैंड की प्रस्तुति दी गई। गायक ग्वालियर घराने से गौरव लखेरा ने अपनी सूफी गीतों की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और विशिष्ट अतिथि हितानंद शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री भाजपा ने दीप प्रज्जवलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। इस मौके पर मेला अध्यक्ष सुनील यादव, संयोजक विकास वीरानी, महामंत्री हरीश कुमार राम, उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, विनय सिंह, महेंद्र नामदेव, केश कुमार शाह, अखिलेश नगर सहित मेला टीम के सदस्य मौजूद रहे।

रोजाना लाखों लोग पहुंच रहे मेला देखने
महामंत्री हरीश कुमार राम ने बताया कि राजधानी में चल रहे भॊजपाल महोत्सव मेले में रोजाना लाखों की संख्या में लोग परिवार और दोस्तों के साथ मेला देखने पहुंच रहे हैं। स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल्स हों, विशाल झूले हों या फिर देश के विभिन्न कोनों से आए हस्तशिल्प के सामान- मेले के हर कोने में उत्साह का माहौल है। शाम के समय मेले की लाइटिंग और सजावट यहां आने वाले लोगों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित कर रही है।

शहरवासियों की विशेष मांग पर 3 दिन बढ़ा मेला
भोजपाल महोत्सव मेला अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि शहरवासियों ने इस मेले को ऐतिहासिक बनाया है। भोजपाल महोत्सव मेला केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि भोपाल की साझा संस्कृति और भाईचारे का प्रतीक बन चुका है। भोपाल की जनता ने जिस उत्साह के साथ मेले को अपना प्यार दिया है, उसने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। और मेले में आए व्यापारी बंधुओ की विशेष मांग पर मेला 3 दिन और बढ़ाया गया है। अब मेले का रविवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और भव्य आतिशबाजी के साथ समापन किया जाएगा।

Read Also: दूषित पानी से मौतों पर मंत्री के बयान से सियासत गरमाई,महिला कांग्रेस ने मंत्री के सरकारी निवास का किया घेराव

ये हैं मेला टीम के नायक
मेला टीम के सदस्य मेले की पूरी व्यवस्था संभाल रहे हैं। इनमें विनय सिंह, केश कुमार, मो. जाहिद खान, सुनील शाह, मधु भवनानी, चंदन वर्मा, दीपक शर्मा, गोपाल शर्मा, भूपेंद्र सिंह, मो. रेहान खान, दीपक बैरागी, देंवेंद्र चौकसे, सुनील वैष्णव, गौरव जैन, संदीप सहित मेला समिति से जुड़े अन्य लोग शामिल हैं।

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर की जयंती पर साकेत नगर में प्रतिमा का अनावरण, सीएम डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा में दी पुष्पांजलि

भोपल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबूलाल गौर की जन्म जयंती मंगलवार को...

पांचवें बड़े मंगल पर बाल स्वरूप हनुमान जी को अर्पित किए गए श्रीराम नाम अंकित लाल वस्त्र

भोपाल। अधिकमास एवं पांचवें बड़े मंगल के पावन व दुर्लभ संयोग पर राजधानी भोपाल...