15.1 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeभोपालभारत की युवा पीढ़ी अद्भुत है, उन्हें सही दिशा देने की आवश्यकता...

भारत की युवा पीढ़ी अद्भुत है, उन्हें सही दिशा देने की आवश्यकता : डॉ. अभिजीत देशमुख

Published on

भोपाल।
भारत की युवा पीढ़ी में अपार क्षमता है और यदि उन्हें सही दिशा एवं मार्गदर्शन मिले तो वे देश और समाज को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकती हैं। यह बात कुंटुंब प्रबोधन अभियान के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. अभिजीत देशमुख ने कही। डॉ. देशमुख राजधानी भोपाल में आयोजित “समसामयिक परिवेश में परिवार और कुटुंब की भूमिका” विषयक संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली और भौतिकवाद के कारण परिवार व्यवस्था कमजोर हो रही है, जिससे सामाजिक संतुलन बिगड़ रहा है। ऐसे समय में परिवार और कुटुंब के मूल्यों को सहेजना अत्यंत आवश्यक है।

Read Also: दूषित पानी से मौतों पर मंत्री के बयान से सियासत गरमाई,महिला कांग्रेस ने मंत्री के सरकारी निवास का किया घेराव

कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार विनोद जैन ने कहा कि तकनीक का सकारात्मक उपयोग कर दूर-दूर बिखरे परिवार और कुटुंब को जोड़ा जा सकता है। उन्होंने युवाओं को संस्कारों और पारिवारिक मूल्यों से जोड़ने पर बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. अभिजीत देशमुख ने कहा कि युवाओं को केवल रोजगार ही नहीं, बल्कि नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारियों की भी शिक्षा दी जानी चाहिए। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। संगोष्ठी में वरिष्ठ वक्ता जयंत शर्मा, राजकुमार कडोने सहित कई विचारकों ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। बड़ी संख्या में युवा, छात्र और सामाजिक कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

मप्र में एलपीजी संकट: कई शहरों में राहत, भोपाल में अब भी किल्लत, सिलेंडर खत्म होने पर हंगामा

भोपाल मप्र के कई शहरों में एलपीजी गैस संकट से आंशिक राहत मिलनी शुरू हो...