9.7 C
London
Wednesday, February 11, 2026
Homeभोपालआजाद शिक्षक संघ का भोपाल में प्रदर्शन, मांगें पूरी न होने पर...

आजाद शिक्षक संघ का भोपाल में प्रदर्शन, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Published on

भोपाल। राजधानी भोपाल में शुक्रवार को आजाद शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में शिक्षक एकत्र होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी समस्याओं की ओर प्रशासन और सरकार का ध्यान आकर्षित किया। प्रदर्शन के दौरान आजाद शिक्षक संघ के प्रांत अध्यक्ष भारत पटेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि शिक्षकों की कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन संबंधित विभाग और सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। इससे शिक्षकों में गहरा रोष व्याप्त है।

Read Also: दूषित पानी से मौतों पर मंत्री के बयान से सियासत गरमाई,महिला कांग्रेस ने मंत्री के सरकारी निवास का किया घेराव

प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने कहा कि बार-बार ज्ञापन और अनुरोध के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है, जिससे मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को प्रदेश स्तर पर और उग्र रूप दिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान संघ के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया। प्रदर्शन स्थल पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।

Latest articles

भाजपा भोपाल जिला कार्यकारिणी का गठन, 37 पदाधिकारियों की घोषणा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत जी खंडेलवाल की सहमति से...

भोपाल में किन्नर समाज की नई नेतृत्व व्यवस्था —सुरैया नायक ने पांच किन्नरों को सौंपी जिम्मेदारी, विवाद शांत करने की पहल

भोपाल राजधानी भोपाल में किन्नर समाज से जुड़े विवाद के बीच नया मोड़ सामने आया...

भौतिक और सामाजिक विकास का संतुलन है बजट : राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर — ओरिएंटल कॉलेज भोपाल में विकसित भारत बजट पर युवा संवाद

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी के सानिध्य में ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कार्यक्रम में शामिल, धर्म और संयम का दिया संदेश

भोपाल आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान...

More like this

चूहामार दवा खाने से 12वीं की छात्रा की मौत

भोपाल राजधानी के ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र में 12वीं कक्षा की छात्रा ने घर में बने...

गांधी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत

भोपाल राजधानी भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा रोशनी की...

महाशिवरात्रि पर दादाजी धाम में भव्य धार्मिक आयोजन

भोपाल जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, रायसेन रोड, पटेल नगर में महाशिवरात्रि...