14 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeभोपालबाइक सवार बदमाशों ने युवक से मोबाइल छीना,जेसीबी की टक्कर से युवक...

बाइक सवार बदमाशों ने युवक से मोबाइल छीना,जेसीबी की टक्कर से युवक की मौत

Published on

भोपाल ।
शहर के डिपो चौराहे के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक से झपट्टा मारकर मोबाइल फोन छीन लिया। घटना उस समय हुई जब युवक सड़क किनारे खड़ा होकर मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने हाथ से मोबाइल झपट लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित युवक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। क्षेत्र में बढ़ती झपटमारी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है।

Read Also: दूषित पानी से मौतों पर मंत्री के बयान से सियासत गरमाई,महिला कांग्रेस ने मंत्री के सरकारी निवास का किया घेराव

इधर सूखी सेविनिया इलाके में जेसीबी की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल सूखी सेविनिया इलाके में तेज रफ्तार जेसीबी वाहन की टक्कर से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना उस समय हुई जब तीनों युवक सड़क से गुजर रहे थे, तभी पीछे से आ रही जेसीबी ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने जेसीबी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर की जयंती पर साकेत नगर में प्रतिमा का अनावरण, सीएम डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा में दी पुष्पांजलि

भोपल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबूलाल गौर की जन्म जयंती मंगलवार को...

पांचवें बड़े मंगल पर बाल स्वरूप हनुमान जी को अर्पित किए गए श्रीराम नाम अंकित लाल वस्त्र

भोपाल। अधिकमास एवं पांचवें बड़े मंगल के पावन व दुर्लभ संयोग पर राजधानी भोपाल...