25.9 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeभोपालभोपाल में नो-मैपिंग मामलों की सुनवाई के लिए 85 कोर्ट गठित

भोपाल में नो-मैपिंग मामलों की सुनवाई के लिए 85 कोर्ट गठित

Published on

भोपाल।
शहर में नो-मैपिंग मतदाताओं के मामलों की सुनवाई के लिए जिला प्रशासन ने 85 कोर्ट गठित किए हैं। प्रत्येक वार्ड कार्यालय को सुनवाई केंद्र बनाया गया है, जहां प्रतिदिन दो-दो घंटे सुनवाई की जा रही है। मतदाता आवश्यक दस्तावेज लेकर पहुंच रहे हैं और अपनी नागरिकता व मतदाता अधिकारों से जुड़े मामले रख रहे हैं। पहले दिन 4 हजार से अधिक मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन इनमें से 2 हजार से कम मतदाता ही सुनवाई में उपस्थित हुए। प्रत्येक सुनवाई अधिकारी को औसतन 50 मामलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला प्रशासन के अनुसार, स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के दूसरे चरण में नो-मैपिंग वाले 1 लाख 16 हजार 925 मतदाताओं को नोटिस देने की प्रक्रिया जारी है। अब तक 6 हजार 221 मतदाताओं को नोटिस डिलीवर किए जा चुके हैं, जबकि 2 हजार 830 मतदाताओं के दस्तावेज अपलोड किए गए हैं।

Read Also: Weight Gain Foods For Babies: ‘सूखे-पापड़’ जैसे दुबले बच्चों को बनाएं तंदुरुस्त! डॉक्टर ने बताए 5 सुपरफूड्स, जिनसे तेजी से बढ़ेगा वजन और हड्डियां…

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जो मतदाता निर्धारित समय पर दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाएंगे, उन्हें दो और अवसर दिए जाएंगे। दस्तावेज न लाने वालों को दूसरा मौका वार्ड-78 में एईआरओ धर्मेंद्र अग्रवाल ने 13 मामलों की सुनवाई की। एक महिला ने बताया कि वह मूल रूप से बंगाल की निवासी है और दस्तावेज मंगवाने के लिए समय चाहिए। वहीं करोंद निवासी एक महिला ने कहा कि वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नाम नहीं था। दोनों को दूसरा अवसर दिया गया। कई मतदाताओं ने पहले ही दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड कर दिए थे, इसलिए वे सुनवाई में नहीं पहुंचे। पड़ोसी का नाम सूची में, हमारे नाम कटे ईदगाह हिल्स निवासी राजू दलाल ने बताया कि उनके पड़ोसी का नाम मतदाता सूची में है, जबकि उनके परिवार के नाम काट दिए गए हैं। वे 1999 से क्षेत्र में रह रहे हैं। अधिकारियों ने आवश्यक दस्तावेज जमा कर लिए हैं।

Latest articles

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

More like this

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...