7.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeभोपालइंदौर में दूषित पानी से मरने वालों की संख्या बढ़ी

इंदौर में दूषित पानी से मरने वालों की संख्या बढ़ी

Published on

भोपाल।
इंदौर के गांधीनगर क्षेत्र में दूषित पानी से फैली बीमारी ने गंभीर रूप ले लिया है। इस हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 16 मरीज अभी भी आईसीयू में भर्ती हैं। पहले मृतकों की संख्या 18 बताई गई थी, लेकिन दो और मौतों की पुष्टि के बाद आंकड़ा बढ़ गया है। प्रशासन के अनुसार प्रभावित क्षेत्र में लंबे समय से दूषित जल आपूर्ति की शिकायतें मिल रही थीं। जांच में सामने आया है कि सीवेज लाइन और पेयजल पाइप लाइन के आपसी संपर्क के कारण पानी दूषित हुआ।

Read Also: पूर्व केंद्रीय मंत्री कलमाड़ी का 81 वर्ष की उम्र में निधन

स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर सर्वे कर रही हैं और मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभावित इलाकों में टैंकरों के माध्यम से स्वच्छ पानी की आपूर्ति की जा रही है और लोगों को उबला हुआ पानी पीने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए स्थायी समाधान जल्द लागू किया जाएगा।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this