25.4 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराष्ट्रीयप्रधानमंत्री मोदी बोले-भारत को मिली मजबूती

प्रधानमंत्री मोदी बोले-भारत को मिली मजबूती

Published on

नई दिल्ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि स्वदेशी प्रदूषण नियंत्रण जहाज समुद्र प्रताप अब चालू हो गया है। उन्होंने कहा कि इस जहाज के शुरू होने से भारत की आत्मनिर्भरता और मजबूत हुई है। इसके साथ ही यह दिखाता है कि भारत पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जहाज समुद्र प्रताप का शुभारंभ किया। यह भारत का पहला स्वदेशी प्रदूषण नियंत्रण पोत है। यह अब तक तटरक्षक बल के बेड़े का सबसे बड़ा जहाज है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, भारतीय तटरक्षक पोत (आईसीजीएस) समुद्र प्रताप का कमीशन होना कई कारणों से उल्लेखनीय है।

Read Also: पूर्व केंद्रीय मंत्री कलमाड़ी का 81 वर्ष की उम्र में निधन

जिनमें यह तथ्य भी शामिल है कि यह आत्मनिर्भरता के हमारे दृष्टिकोण को मजबूती प्रदान करता है। हमारे सुरक्षा तंत्र को बढ़ावा देता है और स्थिरता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह पोत समुद्री प्रदूषण नियंत्रण नियमों को लागू करने, समुद्री कानून प्रवर्तन, खोज और बचाव अभियानों और भारत के विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य करेगा। इस पोत की प्राथमिक भूमिका समुद्र में प्रदूषण से निपटने की है, जिसे अत्याधुनिक प्रणालियों द्वारा समर्थित किया जाता है, जिनमें साइड-स्त्रीपिंग आर्म्स, फ्लोटिंग बूम, उच्च क्षमता वाले स्किमर, पोर्टेबल बजरा और एक प्रदूषण नियंत्रण प्रयोगशाला शामिल हैं।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...