24.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल में मृत्यु सहायता निधि की राशि बढ़ी, अब 10 लाख रुपये...

बीएचईएल में मृत्यु सहायता निधि की राशि बढ़ी, अब 10 लाख रुपये मिलेंगे

Published on

भेल हरिद्वार।
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के रानीपुर, हरिद्वार इकाई में कार्यरत कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। बीएचईएल प्रबंधन ने मृत्यु सहायता निधि (डेथ रिलीफ फंड) के अंतर्गत दी जाने वाली वित्तीय सहायता राशि में महत्वपूर्ण वृद्धि की है।

जारी परिपत्र के अनुसार, अब डीआरएफ के तहत कर्मचारी के निधन की स्थिति में दी जाने वाली सहायता राशि को 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दिया गया है। इसके साथ ही डीआरएफ सदस्यों से ली जाने वाली मासिक अंशदान राशि में भी संशोधन किया गया है। किसी कर्मचारी की मृत्यु होने पर प्रत्येक डीआरएफ सदस्य से लिया जाने वाला अंशदान अब 60 रुपये के स्थान पर 220 रुपये प्रति मृत्यु होगा।

Read Also: बीएचईएल ने शुरू की वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के लिए ट्रैक्शन कन्वर्टर्स की आपूर्ति

परिपत्र में स्पष्ट किया गया है कि यह संशोधित व्यवस्था 01 जनवरी 2026 या उसके बाद घटित होने वाली किसी भी  डीआरएफ सदस्य की मृत्यु के मामलों में प्रभावी रहेगी। इस निर्णय को सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। बीएचईएल प्रबंधन के इस निर्णय से कर्मचारियों और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। यह कदम विपरीत परिस्थितियों में परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

भेल में तय समय सीमा में तैयार हुआ ट्रैक्शन अल्टरनेटर और मोटर का अंतिम सेट, लागत की हुई बचत

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के फीडर विभाग के ब्लॉक-10 स्थित प्रेस...

​ताजिंदर गुप्ता को भेल के निदेशक (HR) का अतिरिक्त प्रभार मिला

नई दिल्ली। भारत सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL)...

बीएचईएल भोपाल ने रचा इतिहास: ईडी ने किये पहले 765 केवी-500 एमवीए आईसीटी ट्रांसफॉर्मर को किया रवाना

भोपाल। देश में विद्युत उपकरण निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम भारत हैवी...