24.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल कर्मचारी नेता अशोक शर्मा व ओम प्रकाश को मिला सत्यनारायण तिवारी...

बीएचईएल कर्मचारी नेता अशोक शर्मा व ओम प्रकाश को मिला सत्यनारायण तिवारी सम्मान

Published on

भेल भोपाल ।
प्रसिद्ध ट्रेड यूनियन नेता स्वर्गीय सत्यनारायण तिवारी की स्मृति में उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित 22वें सत्यनारायण तिवारी सम्मान समारोह का आयोजन होटल कालिंदी, न्यू मार्केट, भोपाल में किया गया। समारोह में ट्रेड यूनियन आंदोलन एवं श्रमिक हितों के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर इंटक के
पूर्व उपाध्यक्ष व पूर्व पार्षद और  बीएचईएल की प्रतिनिधि यूनियन ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लॉइज यूनियन, संबद्ध निफ्टू के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कर्मचारी नेता एवं बीएचईएल पीएफ ट्रस्ट के ट्रस्टी ओमप्रकाश जसोदिया को उनके दीर्घकालीन श्रमिक हितैषी कार्य, संगठनात्मक योगदान एवं कर्मचारी कल्याण के लिए किए गए प्रयासों के लिए सत्यनारायण तिवारी सम्मान–2026 से सम्मानित किया गया।

Read Also: बीएचईएल ने शुरू की वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के लिए ट्रैक्शन कन्वर्टर्स की आपूर्ति

सम्मान समारोह के संयोजक  चंद्रशेखर परसाई के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में अनेक गणमान्य अतिथि एवं ट्रेड यूनियन प्रतिनिधि उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि यह सम्मान समारोह विगत 22 वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है। सम्मान मिलने पर जेपी गोड़,रमेश उईके,जीएस तिवारी,सुभाष चौधरी,ओपी नामदेव,जीएस गुजराल,जेके पाठक,महेश दुबे,हीरालाल नरवरिया,वरिष्ठ नेता फेडरेशन बीडी गौतम,एसवी चौहान,एनआर शर्मा,महेश मालवीय,एसी निगम,वीके अग्रवाल और ऐबु के महासचिव  रामनारायण गिरी सहित यूनियन पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बधाई दी। कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वर्गीय सत्यनारायण तिवारी के संघर्षपूर्ण जीवन, ट्रेड यूनियन आंदोलन में उनके योगदान और श्रमिक एकता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

Latest articles

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

More like this

भेल में तय समय सीमा में तैयार हुआ ट्रैक्शन अल्टरनेटर और मोटर का अंतिम सेट, लागत की हुई बचत

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के फीडर विभाग के ब्लॉक-10 स्थित प्रेस...

​ताजिंदर गुप्ता को भेल के निदेशक (HR) का अतिरिक्त प्रभार मिला

नई दिल्ली। भारत सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL)...

बीएचईएल भोपाल ने रचा इतिहास: ईडी ने किये पहले 765 केवी-500 एमवीए आईसीटी ट्रांसफॉर्मर को किया रवाना

भोपाल। देश में विद्युत उपकरण निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम भारत हैवी...