13.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल को ओडिशा में कोल गैसीकरण परियोजना का बड़ा अनुबंध

बीएचईएल को ओडिशा में कोल गैसीकरण परियोजना का बड़ा अनुबंध

Published on

भेल भोपाल ।
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) को भारत कोल गैसीफिकेशन एंड केमिकल्स लिमिटेड (बीसीजीसीएल) से झारसुगुड़ा, ओडिशा में स्थापित की जा रही कोल-टू-2000 टीपीडी अमोनियम नाइट्रेट परियोजना के लिए कोयला गैसीकरण एवं रॉ सिनगैस क्लीनिंग पैकेज का महत्वपूर्ण अनुबंध प्राप्त हुआ है। बीसीजीसीएल, बीएचईएल और कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का संयुक्त उद्यम है। अनुबंध के अंतर्गत कोयला गैसीकरण और रॉ सिनगैस क्लीनिंग सुविधाओं की इंजीनियरिंग, खरीद, निर्माण, कमीशनिंग एवं प्रदर्शन गारंटी का कार्य शामिल है।

Read Also: IND vs NZ: फ्री में यहाँ देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला महामुकाबला! रोहित-कोहली की सेना तैयार, जानें कब और कहाँ होगा मैच?

ये सुविधाएं एकीकृत रासायनिक परिसर की मुख्य प्रक्रिया इकाइयां होंगी। परियोजना के कार्यक्षेत्र में गैसीफायर एवं सहायक उपकरण, स्टीम जनरेशन प्लांट, एयर सेपरेशन यूनिट, कोयला एवं राख हैंडलिंग प्रणाली तथा कूलिंग टावर सुविधाएं शामिल हैं। इस परियोजना में बीएचईएल द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित प्रेशराइज्ड फ्लूडाइज्ड बेड गैसीफिकेशन (पीएफबीजी) तकनीक का उपयोग किया जाएगा। यह इस तकनीक का पहला वाणिज्यिक-स्तर का अनुप्रयोग होगा, जो देश में स्वदेशी कोल गैसीकरण तकनीक के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

भेल श्रमिकों के सम्मान में सजी सांस्कृतिक शाम: मंत्री कृष्णा गौर और ईडी प्रदीप उपाध्याय ने सराहा

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर पिपलानी स्थित ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लॉइज यूनियन...

बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा ‘समर कूल’ थीम पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

भोपाल। बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा गत दिवस ‘समर कूल’ थीम पर आधारित एक आकर्षक...

ऐबू की अनूठी पहल: ‘एक शाम-बीएचईएल श्रमिकों के नाम’, लगातार 10वें वर्ष होगा भव्य सम्मान समारोह

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर 1 मई को ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लाइज...