20.5 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल मेक इन इंडिया: वंदे भारत सेमी-हाई-स्पीड स्लीपर ट्रेन परियोजना के लिए...

बीएचईएल मेक इन इंडिया: वंदे भारत सेमी-हाई-स्पीड स्लीपर ट्रेन परियोजना के लिए शुरू  —ईडी ने दिखाई हरी झंडी, कोलकत्ता रवाना ट्रैक्शन ट्रांसफॉर्मर

Published on

भेल झांसी ।
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) की झांसी इकाई ने ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत वंदे भारत सेमी-हाई-स्पीड स्लीपर ट्रेन परियोजना के लिए ट्रैक्शन ट्रांसफॉर्मर की आपूर्ति प्रारंभ कर दी है। यह परियोजना टीआरएसएल के साथ बीएचईएल के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम द्वारा क्रियान्वित की जा रही है। इस अवसर पर झांसी इकाई में आयोजित फ्लैग-ऑफ समारोह में बीएचईएल की निदेशक (औद्योगिक प्रणाली एवं उत्पाद) सुश्री बानी वर्मा तथा निदेशक (इंजीनियरिंग, अनुसंधान एवं विकास) एसएम रामनाथन ने वर्चुअल माध्यम से, जबकि कार्यपालक निदेशक रिज़वान फैसल सिद्दीकी ने प्रत्यक्ष रूप से वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए ट्रैक्शन ट्रांसफॉर्मर के पहले सेट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रैक्शन ट्रांसफॉर्मर वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की अंतिम असेंबली के लिए कोलकाता भेजे जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि यह सेमी-हाई-स्पीड प्रोपल्शन सेगमेंट में बीएचईएल के रणनीतिक प्रवेश को दर्शाता है।

Read Also: श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड में मकर संक्रांति, पोंगल व लोहड़ी धूमधाम से मनाई गई

गौरतलब है कि बीएचईएल-टीआरएसएल संयुक्त कंसोर्टियम को भारतीय रेलवे से 80 वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सेट का कार्यादेश प्राप्त हुआ है, जिसके तहत 2670 केवीए क्षमता के कुल 320 ट्रैक्शन ट्रांसफॉर्मर बीएचईएल की झांसी इकाई द्वारा निर्मित और आपूर्ति किए जाएंगे। यह बीएचईएल द्वारा निर्मित पहला एस्टर ऑयल से भरा तथा अब तक का सबसे उच्च रेटिंग वाला मॉड्यूलर ट्रैक्शन ट्रांसफॉर्मर है, जिसकी टाइप टेस्टिंग (शॉर्ट सर्किट टेस्ट सहित) सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है और इसका निरीक्षण जीआईएसए द्वारा भी किया गया है। इस मौके पर बीएचईएल के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी, यूनियन/एसोसिएशन प्रतिनिधि एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

बीएचईएल भोपाल ने रचा इतिहास: ईडी ने किये पहले 765 केवी-500 एमवीए आईसीटी ट्रांसफॉर्मर को किया रवाना

भोपाल। देश में विद्युत उपकरण निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम भारत हैवी...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...