15 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeभोपालदादाजी धाम में मकर संक्रांति श्रद्धा व सेवा भाव से मनाई—वरिष्ठ पत्रकार...

दादाजी धाम में मकर संक्रांति श्रद्धा व सेवा भाव से मनाई—वरिष्ठ पत्रकार केसी दुबे का सम्मान  —रुद्राभिषेक, सुंदरकांड,भंडारे का आयोजन

Published on

भोपाल।
रायसेन रोड स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, पटेल नगर में मकर संक्रांति का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा, भव्यता एवं सेवा-भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठानों के साथ जनसेवा से जुड़े अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं नागरिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से रुद्राभिषेक के साथ हुआ, जिसे यजमान जीवन नामदेव एवं श्रीमती अवंतिका नामदेव ने संपन्न कराया। दिल्ली से आये सुप्रसिद्ध गायक मुकेश राय एवं उनके सहयोगियों द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ प्रस्तुत किया गया, जिससे मंदिर परिसर भक्तिरस से सराबोर हो गया। श्री श्री 1008 श्री दादाजी गुरुदेव चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर भोपाल के प्रमुख प्रधान संपादकों एवं लगभग 25 वरिष्ठ पत्रकारों को शाल, श्रीफल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। वरिष्ठ पत्रकार केसी दुबे का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया ।  इको-फ्रेंडली विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 3 से 4 हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। जनसेवा के अंतर्गत दोपहर 2 से 5 बजे तक निःशुल्क पैथोलॉजी जांच शिविर आयोजित किया गया, जिसमें शुगर, हीमोग्लोबिन, थायराइड, विटामिन-डी, कोलेस्ट्रॉल सहित विभिन्न जांचें निःशुल्क की गईं।

Read Also: श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड में मकर संक्रांति, पोंगल व लोहड़ी धूमधाम से मनाई गई

साथ ही निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों को दवाइयां वितरित की गईं। धार्मिक आयोजनों की कड़ी में नर्मदीय ब्राह्मण समाज भोपाल द्वारा श्री विष्णु सहस्त्रनाम पाठ भी किया गया। इस सफल आयोजन में दादाजी गुरुदेव चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष  शिवरतन नामदेव, सचिव  धनंजय बोरकर, मंदिर व्यवस्था समिति के पदाधिकारी एवं दादाजी धाम परिवार के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

कफ सिरप का अवैध नेटवर्क: भोपाल के गांधी नगर के बाद मुबारकपुर में एसटीएफ का छापा, 50 लाख की कफ सिरप जब्त

भोपाल। नशे के लिए उपयोग की जाने वाली कफ सिरप का अवैध कारोबार किसी...

चलती इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़ने के प्रयास में मासूम संग पटरी पर गिरी महिला, दोनों पैर कटे

भोपाल। इटारसी रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर सोमवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा सामने...

अधिकमास और पांचवें बड़े मंगल का दुर्लभ संयोग, दादाजी धाम मंदिर में होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी...