5.4 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर ट्रेड यूनियनों का प्रदर्शन

भेल कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर ट्रेड यूनियनों का प्रदर्शन

Published on

भेल भोपाल।
भेल संघर्षशील संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा के तत्वावधान में भेल के गेट नं. 5 पर द्वार सभा का आयोजन किया गया। सभा में भेल कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न लंबित मांगों एवं समस्याओं को लेकर प्रबंधन और केंद्र सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की गई। सभा को संबोधित करते हुए ट्रेड यूनियन नेता दिलीप कुमार झारिया ने कहा कि जीती हुई ट्रेड यूनियन अपने वादों को भूल गई है। कर्मचारियों को अभी तक बकाया राशि नहीं मिली है। लाभांश व बोनस की राशि समय पर और सही तरीके से नहीं दी जा रही है। इंसेंटिव में बढ़ोतरी नहीं हो रही है तथा अनुकंपा नियुक्तियां भी नहीं की जा रही हैं। उन्होंने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के निजीकरण पर भी चिंता जताई।

Read Also: वंदे भारत के लिए बीएचईएल ने सेमी-हाई-स्पीड ट्रैक्शन ट्रांसफॉर्मरों की आपूर्ति

एआईयूटीयूसी (भेलू यूनियन) के कार्यवाहक अध्यक्ष अमृतलाल गुप्ता ने कहा कि प्रबंधन और सरकार कर्मचारी विरोधी नीतियां अपना रहे हैं। कर्मचारियों और किसानों ने जिस भरोसे से सरकार को चुना, आज वही वर्ग स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। उन्होंने स्थानीय सुविधाएं छीने जाने और सोसायटी कर्मचारियों को स्थायी नहीं किए जाने का मुद्दा उठाया। 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

भेल में होली मिलन, फाउंड्री गेट पर जुटे कर्मचारी

भोपाल बीएचईएल भोपाल इकाई में बीएचईएल सीटू कामगार ट्रेड यूनियन द्वारा पांच नंबर गेट पर...

भेल लेडीज़ क्लब की प्री-होली उत्सव सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांधा

भोपाल बीएचईएल लेडीज़ क्लब द्वारा प्री-होली उत्सव का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। कार्यक्रम...

बीएचईएल कारखाने के टीआरएम ब्लॉक में क्रेन की बड़ी घटना होते—होते बची

भोपाल सूत्रों की माने तो  भेल कारखाने में एक बड़ा हादसा इस वित्तीय वर्ष में...