21.6 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeजनसम्पर्कमणिपुर में फिर भड़की हिंसा, उखरुल में गोलीबारी और आगजनी

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, उखरुल में गोलीबारी और आगजनी

Published on

दिल्ली

मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है। उखरुल जिले में अज्ञात लोगों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग और आगजनी की घटना सामने आई है, जिसमें 30 से अधिक घरों को आग के हवाले कर दिया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और तनाव की स्थिति बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उखरुल जिले के एक गांव में हथियारबंद लोगों ने अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने कई घरों में आग लगा दी और फायरिंग शुरू कर दी।

घटना के दौरान कई परिवारों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी। स्थानीय लोगों का कहना है कि हिंसा के कारण भारी नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। प्रशासन ने इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए हैं और हालात पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मुख्यमंत्री ने की शांति बनाए रखने की अपील मणिपुर के मुख्यमंत्री ने हिंसा की घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और कानून व्यवस्था को किसी भी कीमत पर बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और संयम बनाए रखने की अपील की है। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और सुरक्षा एजेंसियां लगातार हालात पर नजर रख रही हैं।

Read Also :- केंद्र से नहीं मिला बजट, कैंसर-किडनी फेल्योर से जूझ रहे भोपाल गैस कांड के पीड़ित मरीज बेहाल

Latest articles

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

More like this

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी से सावधान, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

भोपाल राजधानी भोपाल में गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर बढ़ते साइबर ठगी के मामलों...