6.2 C
London
Friday, February 13, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल के AGM नरेश सिंह बने CMD, NEPA लिमिटेड

बीएचईएल के AGM नरेश सिंह बने CMD, NEPA लिमिटेड

Published on

  • बीएचईएल, भोपाल के एजीएम नरेश सिंह को एक वर्ष के लिए सौंपी गई जिम्मेदारी
    भोपाल
    भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) द्वारा जारी कार्यालय आदेश क्रमांक 02/2026, दिनांक 12 फरवरी 2026 के अनुसार नरेश सिंह, एजीएम, बीएचईएल (HEP), भोपाल को एनईपीए लिमिटेड के सीएमडी पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
    आदेश के अनुसार नरेश सिंह एक वर्ष की अवधि तक अथवा नियमित पदस्थापना होने तक या अगले आदेश तक इस पद का कार्यभार संभालेंगे।
    नरेश सिंह वर्तमान वेतनमान और पद पर रहते हुए नेपानगर स्थित एनईपीए लिमिटेड में पदस्थ रहेंगे। उन्हें नियमों के अनुसार स्थानांतरण संबंधी लाभ भी प्रदान किए जाएंगे।
    इस संबंध में सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। आदेश पर कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) एम. श्रीधर के हस्ताक्षर हैं।
    यह आदेश बीएचईएल, भोपाल के कार्यपालक निदेशक (HEP) के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को भेजा गया है।

Read Also: भोपाल में  दस महीने की बच्ची खेलते-खेलते गिरी थम गई मासूम की सांस

Latest articles

केंद्रीय राज्यमंत्री कुरियन से राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने की भेंट

भोपाल : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने गुरुवार...

भारत की टी-20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत, नामीबिया को 93 रन से हराया

टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रन से हराकर अपनी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्व. हेमसिंह भड़ाना को दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय हेमसिंह भड़ाना को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस...

रोजगार, स्वरोजगार और स्टार्टअप को मिलेगा नया बल : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन के अनुरूप राजस्थान विधानसभा में प्रस्तुत बजट 2026-27 में...

More like this

भेल इंटक के नेता नरेंद्र कुमार तिवारी का निधन

भोपाल भेल इंटक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  नरेंद्र कुमार तिवारी का लंबी बीमारी के...

भेल की  कस्तूरबा अस्पताल प्रबंधन संभालेगा ‘शांति वाहन’ सेवा का जिम्मा

भोपाल भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड , भोपाल ने कर्मचारी सुविधाओं और प्रशासनिक सुगमता को ध्यान...

बीएचईएल को कोल इंडिया के संयुक्त उद्यम से ₹2,800 करोड़ का बड़ा ऑर्डर

दिल्ली सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग दिग्गज भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  ने एक बार फिर बड़ी...