17.2 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeभोपालपीपुल्स यूनिवर्सिटी को मिली बम से उड़ाने की धमकी — ईमेल से...

पीपुल्स यूनिवर्सिटी को मिली बम से उड़ाने की धमकी — ईमेल से साइनाइड गैस वाले ब्लास्ट की चेतावनी, खाली कराया गया परिसर

Published on

राजधानी स्थित पीपुल्स यूनिवर्सिटी को गुरुवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। यूनिवर्सिटी प्रबंधन को ईमेल के जरिए भेजे गए संदेश में कॉलेज परिसर में साइनाइड गैस से लैस बम लगाए जाने की बात कही गई थी। ईमेल में दोपहर 12 बजे विस्फोट की चेतावनी दी गई थी। धमकी मिलते ही प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गए। एहतियातन यूनिवर्सिटी परिसर को तत्काल खाली कराया गया।

छात्र-छात्राओं और स्टाफ को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। मौके पर पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीम पहुंची और पूरे परिसर की सघन तलाशी ली गई। पुलिस जांच में जुटी पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में अब तक किसी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री के संकेत नहीं मिले हैं। हालांकि सुरक्षा के मद्देनजर पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच जारी रखी गई। ईमेल भेजने वाले की पहचान के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है।

अफरा-तफरी का माहौल अचानक मिली धमकी से यूनिवर्सिटी परिसर और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। छात्रों और अभिभावकों में चिंता देखी गई। हालांकि समय सीमा बीतने के बाद भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना सामने नहीं आई। पुलिस का कहना है कि यह फर्जी धमकी भी हो सकती है, लेकिन सुरक्षा में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जा रही है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Read Also :- बीएचईएल में 5% विनिवेश के खिलाफ बिगुल: ‘बीएचईएल बचाओ-देश बचाओ’ के नारों से गूंजा

Latest articles

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

ईडी कार्रवाई पर सीएम भगवंत मान का केंद्र पर हमला, बोले- एजेंसियों के सहारे 2027 चुनाव की तैयारी कर रही बीजेपी

चंडीगढ़। भगवंत मान ने राज्य में हाल ही में हुई ईडी कार्रवाई को लेकर...

More like this

पूर्व प्रेमी ने युवती और उसके दोस्त का किया अपहरण, मारपीट के बाद छोड़ा

भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में एक युवती और उसके दोस्त के अपहरण का मामला...

पटेल नगर स्थित दादाजी धाम मंदिर में 19 अप्रैल को मनेगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर...

मजदूर की बेटी ने रचा इतिहास: भोपाल की चांदनी ने 12वीं कॉमर्स में प्रदेश में किया टॉप

भोपाल। संघर्ष और जुनून जब साथ मिल जाते हैं तो अभाव भी सफलता की...