17 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeभोपालनई आबकारी नीति को कैबिनेट की मंजूरी, कीमतें 20% बढ़ेंगी — वित्त...

नई आबकारी नीति को कैबिनेट की मंजूरी, कीमतें 20% बढ़ेंगी — वित्त वर्ष 2026-27 से लागू होगी नई व्यवस्था

Published on

भोपाल

राज्य सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए नई आबकारी नीति को कैबिनेट की मंजूरी दे दी है। नई नीति के तहत प्रदेश में शराब की खुदरा कीमतों में औसतन 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की जाएगी। सरकार का तर्क है कि इस कदम से राजस्व में वृद्धि होगी और आबकारी व्यवस्था अधिक पारदर्शी बनेगी। टेंडर प्रक्रिया से होगा आवंटन नई नीति के अनुसार अब शराब दुकानों का आवंटन टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। पहले की तरह साल-दर-साल नवीनीकरण की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है।

सरकार का कहना है कि इससे प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और राजस्व संग्रह में इजाफा होगा। राजस्व लक्ष्य 18 हजार करोड़ से अधिक सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए आबकारी मद से 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक राजस्व प्राप्त करने का लक्ष्य तय किया है। अधिकारियों के अनुसार पिछली तुलना में इस बार राजस्व लक्ष्य अधिक रखा गया है। प्रमुख प्रावधान दुकानों के बीच न्यूनतम दूरी के नियम सख्ती से लागू रहेंगे। नई शराब दुकानें खोलने पर नियंत्रण रखा जाएगा। दुकानों के नवीनीकरण की पुरानी व्यवस्था समाप्त।

खुदरा मूल्य में औसतन 20% वृद्धि। अधोसंरचना और सामाजिक योजनाओं पर खर्च सरकार ने नीति के साथ सामाजिक और अधोसंरचनात्मक विकास कार्यों के लिए भी बजट प्रावधान किए हैं। अनुसूचित जाति एवं जनजाति क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए विशेष राशि स्वीकृत की गई है। विभागीय योजनाओं के संचालन, नियंत्रण एवं अनुश्रवण के लिए भी अलग से बजट निर्धारित किया गया है। सरकार का दावा है कि नई आबकारी नीति से पारदर्शिता बढ़ेगी, अवैध शराब पर नियंत्रण मजबूत होगा और राज्य की आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

Read Also :- भेल के हबीबगंज इंडस्ट्रियल एरिया में फैब्रिकेशन फैक्ट्री के गोदाम में आग, दो घंटे बाद पाया काबू

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...