15.5 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल अग्निशमन दल की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा, महाप्रबंधक तैलंग ने...

बीएचईएल अग्निशमन दल की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा, महाप्रबंधक तैलंग ने किया टीम को सम्मानित

Published on

भोपाल

बीएचईएल भोपाल की ट्रांसफॉर्मर विनिर्माण इकाई (ब्लॉक-3) में पिछले दिनों हुई अग्नि दुर्घटना के दौरान अग्निशमन दल ने अपनी पेशेवर दक्षता और सूझबूझ से एक बड़े संकट को टाल दिया। दल की त्वरित कार्रवाई के कारण न केवल संयंत्र और कीमती मशीनरी सुरक्षित रही, बल्कि मानव संसाधनों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हुई। इस साहसिक कार्य के लिए विभाग द्वारा आयोजित एक सादे समारोह में महाप्रबंधक (फीडर्स और ट्रांसफार्मर) रूपेश तैलंग ने अग्निशमन दल के सदस्यों को प्रशंसा पत्र एवं पुष्प भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सीआईएसएफ के सहायक कमाण्डेंट दीपक अस्थाना विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सुरक्षा संस्कृति की मिसाल समारोह को संबोधित करते हुए श्री तैलंग ने कहा,संकट के समय अग्निशमन दल द्वारा दिखाया गया साहस और कर्तव्यनिष्ठा संगठन की सुदृढ़ सुरक्षा संस्कृति का प्रमाण है। टीम की समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई सभी कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत है। टीम वर्क की सराहना सहायक कमाण्डेंट दीपक अस्थाना ने टीम भावना और समर्पण की सराहना करते हुए जवानों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने आह्वान किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार की सतर्कता और सजगता बनाए रखें ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते नियंत्रित किया जा सके। इस अवसर पर डीएस ठाकुर (अपर महाप्रबंधक, टीआरएम), अमूल्य देवता (अपर महाप्रबंधक, टीआरएम) सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और सुरक्षा टीम के सदस्य मौजूद थे।

Read Also :- सांसद आलोक शर्मा द्वारा बड़ा तालाब से अतिक्रमण और प्रदूषण हटाने के संबंध में बुलाई बैठक

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर की जयंती पर साकेत नगर में प्रतिमा का अनावरण, सीएम डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा में दी पुष्पांजलि

भोपल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबूलाल गौर की जन्म जयंती मंगलवार को...

पांचवें बड़े मंगल पर बाल स्वरूप हनुमान जी को अर्पित किए गए श्रीराम नाम अंकित लाल वस्त्र

भोपाल। अधिकमास एवं पांचवें बड़े मंगल के पावन व दुर्लभ संयोग पर राजधानी भोपाल...