15.2 C
London
Thursday, February 26, 2026
Homeजनसम्पर्ककोलार क्षेत्र में  खाने को लेकर पत्नी से विवाद लैब संचालक ने...

कोलार क्षेत्र में  खाने को लेकर पत्नी से विवाद लैब संचालक ने घर में लगाई फांसी

Published on

भोपाल

राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित गिरधर अपार्टमेंट में मंगलवार देर रात एक लैब संचालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक का पत्नी से खाने की बात को लेकर मामूली विवाद हुआ था, जिसके बाद वे घर से निकल गए थे। देर रात घर लौटने के बाद उन्होंने कब सुसाइड कर लिया, पत्नी और बच्चों को इसकी भनक तक नहीं लगी। सुबह पत्नी ने देखा पति का शव पुलिस के अनुसार, 40 वर्षीय पुष्पेंद्र दोरे पिता रामलखन दोरे कोलार रोड स्थित गिरधर अपार्टमेंट में अपने परिवार के साथ रहते थे। वे एक निजी लैब का संचालन करते थे। बुधवार तड़के जब उनकी पत्नी सोकर उठीं, तो उन्होंने पुष्पेंद्र के शव को फंदे से लटका देखा। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों की मदद से शव को नीचे उतारा गया और पुलिस को सूचना दी गई।

मामूली विवाद बना मौत का कारण पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि मंगलवार रात पुष्पेंद्र का अपनी पत्नी से भोजन को लेकर विवाद हुआ था। पुष्पेंद्र अपनी पसंद का खाना न मिलने से नाराज थे। इसी बात पर बहस होने के बाद वे गुस्से में घर से बाहर चले गए थे। परिजनों को लगा कि गुस्सा शांत होने पर वे सामान्य हो जाएंगे, लेकिन उन्होंने घर लौटने के बाद आत्मघाती कदम उठा लिया। साइड नोट नहीं मिला, मर्ग कायम घटनास्थल की तलाशी में पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुष्पेंद्र के दो छोटे बेटे हैं जो अभी स्कूली छात्र हैं। पिता की अचानक मौत से परिवार गहरे सदमे में है।

Read Also :- भोपाल से राहुल का केंद्र पर बड़ा हमला:दबाव में अमेरिका को बेचा देश का डेटा और किसानों का हित

Latest articles

राजस्थान में जल संरक्षण को मिली नई गति 25 मई से शुरू होगा ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ का दूसरा चरण — मुख्यमंत्री भजनलाल...

जयपुर मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार प्रदेश को जल आत्मनिर्भर बनाने की...

भेल  डायरेक्टर रामनाथन ने  जीआईऐ (GIA) के स्टॉल का किया अवलोकन राजधानी की प्रमुख इकाइयों ने पेश की अपनी तकनीक — मुंबई के अंतरराष्ट्रीय...

भोपाल देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आईईईएमए (इंडियन इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन) द्वारा...

भोपाल के साकेत नगर में मिला ‘अंधे कत्ल’ का खुलासा प्रेमिका ही निकली हत्या की मास्टरमाइंड — दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर की थी...

भोपाल राजधानी के गोविंदपुरा थाना अंतर्गत साकेत नगर की झाड़ियों में मिले अज्ञात युवक के...

More like this

कर्मचारी सुविधाओं को लेकर भेल में कैंटीन कमेटी की बैठक

भोपाल बीएचईएल (भोपाल) कारखाने के कर्मचारियों की सुविधा और कैंटीन व्यवस्था में सुधार हेतु कैंटीन...