भोपाल
राजधानी भोपाल में आगामी त्योहारों के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर थाना गोविंदपुरा पुलिस ने कमर कस ली है। क्षेत्र में अमन-चैन कायम रखने के उद्देश्य से थाना प्रभारी अवधेश तोमर के नेतृत्व में पुलिस बल ने विशेष जन-संवाद और पैदल भ्रमण अभियान की शुरुआत की है। कॉलोनियों में पैदल भ्रमण और संवाद गोविंदपुरा थाना प्रभारी अवधेश तोमर अपने बल के साथ क्षेत्र के गौतम नगर, महाराष्ट्र मंडल और अन्य कॉलोनियों में लगातार चार रात्रियों से पैदल भ्रमण कर रहे हैं।
इस दौरान पुलिस टीम सीधे नागरिकों से संवाद कर रही है और उनसे त्योहारों को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील कर रही है। असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चेतावनी भ्रमण के दौरान थाना प्रभारी ने नागरिकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए महत्वपूर्ण समझाइश दी क्षेत्र में किसी भी प्रकार के असामाजिक तत्वों या आपराधिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों पर पैनी नजर रखें। संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने का आग्रह किया गया है।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि शांति भंग करने वालों और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। 15 दिनों तक जारी रहेगी मुहिम पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे किसी से विवाद के उद्देश्य से नहीं, बल्कि शांति और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सड़कों पर हैं। पुलिस की यह विशेष सुरक्षा मुहिम आगामी 15 दिनों तक निरंतर जारी रहेगी, ताकि शहरवासी निर्भय होकर त्योहार मना सकें।
Read Also :- भेल यूनियनों की संयुक्त मांग कोविड काल में दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को मिले लंबी अवधि तक आर्थिक सहायता
