26.4 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराष्ट्रीयइजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

Published on

नई दिल्ली

इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश कर गई। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के दो दिन बाद उनकी पत्नी मंसूरेह खोझस्तेह बघेरजादेह का भी निधन हो गया है।
ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, मंसूरेह दो दिन पहले अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमले में घायल हुई थीं। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इसी हमले में खामेनेई की भी मौत हुई थी। इस बीच युद्ध को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी तनाव बढ़ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर पर नाराजगी जताई है। मामला हिंद महासागर स्थित सैन्य अड्डे डिएगो गार्सिया से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि अमेरिका जंग के पहले दिन ही इस बेस से ईरान पर हमला करना चाहता था, लेकिन ब्रिटेन ने 48 घंटे बाद इसकी अनुमति दी। ब्रिटेन ने स्पष्ट किया कि इस अड्डे का इस्तेमाल केवल ईरान के मिसाइल ठिकानों को निशाना बनाने के लिए किया जा सकता है। इस देरी पर ट्रम्प ने निराशा जताई है।

Read Also: राष्ट्र निर्माण में बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि 52वीं एसआरजीएम नेवल गन रवाना, 300 किलोवॉट सोलर प्लांट का लोकार्पण

4 देशों में 6 अमेरिकी बेस पर ईरान का पलटवारसोमवार को ईरान ने मध्य-पूर्व के चार देशों में स्थित छह अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। Kuwait में अमेरिका के कई फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गए। बताया गया है कि जेट हवा में नियंत्रण खोने के बाद जमीन से टकरा गए, हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इसी दौरान कुवैत की वायुसेना ने कथित तौर पर तीन अमेरिकी फाइटर जेट्स को दुश्मन का विमान समझकर निशाना बना लिया। हादसे में सभी अमेरिकी पायलट सुरक्षित बताए जा रहे हैं। दूसरी ओर, ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी ने स्पष्ट किया है कि ईरान अमेरिका के साथ किसी भी प्रकार की बातचीत नहीं करेगा। उन्होंने उन खबरों का खंडन किया जिनमें दावा किया जा रहा था कि तेहरान ने वार्ता की कोशिश की है। जंग के तीसरे दिन हालात और अधिक तनावपूर्ण हो गए हैं, जिससे पूरे मध्य-पूर्व में अस्थिरता बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Latest articles

दादाजी धाम में सातवें बड़े मंगल पर बाल हनुमान जी का दिव्य श्रृंगार, दीपों से जगमगाया मंदिर

भोपाल। रायसेन रोड पटेल नगर स्थित भोपाल के सुप्रसिद्ध जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी...

टैगोर नगर में बैंक कुर्की पर भारी हंगामा, पते के फेर में फंसी कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के अवधपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टैगोर नगर में बैंक द्वारा की जा...

जिनेवा में आयोजित 114वें अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में डॉ. विराट जायसवाल ने किया भारत का प्रतिनिधित्व

भोपाल। स्विट्जरलैंड के जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (पैलेस दे नेशंस) में 1 से...

भेल ने नॉर्थ करनपुरा में स्थापित की देश की पहली एसीसी तकनीक युक्त सुपरक्रिटिकल यूनिट

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने देश के ऊर्जा और बुनियादी ढांचा (इन्फ्रास्ट्रक्चर)...

More like this

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

एनटीपीसी के नए सीएमडी चयन की प्रक्रिया तेज, 18 वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शॉर्टलिस्ट

नई दिल्ली/भोपाल। देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक और सरकारी स्वामित्व वाली महारत्न कंपनी...

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...