24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपालकॉलेज के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

कॉलेज के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Published on

भोपाल

राजधानी के रातीबड़ थाना क्षेत्र में स्थित वीएनएस कॉलेज के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान आशुतोष पांडे (23) पुत्र प्रकाश राज पांडे के रूप में हुई है, जो मूल रूप से डबरा (जिला ग्वालियर) का रहने वाला था। वह भोपाल में रहकर वीएनएस कॉलेज से फार्मेसी की पढ़ाई कर रहा था और नीलबड़ क्षेत्र में किराए के मकान में रहता था।

बताया जा रहा है कि शनिवार रात करीब 11 बजे उसका रूम पार्टनर आदित्य कमरे में पहुंचा तो आशुतोष फांसी के फंदे पर लटका मिला। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। छात्र का मोबाइल जब्त कर लिया गया है, जिसकी जांच की जा रही है। साथ ही परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Read Also :- एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...