21.9 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभोपाललाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

Published on

भोपाल

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं कराने वाले शहर के छह निजी अस्पतालों को नोटिस जारी किया है। निर्धारित समय सीमा में आवेदन नहीं करने पर इन्हें चेतावनी दी गई है कि 31 मार्च 2026 के बाद ये अस्पताल संचालित नहीं हो पाएंगे। सीएमएचओ कार्यालय के अनुसार लालघाटी चौराहा स्थित जहरा अस्पताल, मोतिया तालाब रोड स्थित सरदार पटेल अस्पताल, कैपिटल पेट्रोल पंप के पास राय हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, बीडीए कॉलोनी गोदरमऊ गांधीनगर स्थित हेल्थ केयर हॉस्पिटल, कोलार रोड दानिश कुंज स्थित भगवती गौतम अस्पताल और सोनागिरी पिपलानी पेट्रोल पंप के पास स्थित सचिन ममता अस्पताल को नोटिस जारी किया गया है।

बताया गया है कि मध्यप्रदेश उपचर्यागृह तथा रूजोपचार संबंधी स्थापनाएं (पंजीयन एवं अनुज्ञापन) अधिनियम 1973 एवं नियम 1997 (संशोधित 2021) के अनुसार निजी स्वास्थ्य संस्थाएं बिना पंजीयन के संचालित नहीं की जा सकतीं। सभी निजी अस्पतालों और क्लीनिकों को संचालन के लिए सीएमएचओ कार्यालय से लाइसेंस और पंजीयन लेना अनिवार्य होता है, जो 1 अप्रैल से आगामी तीन वर्षों के लिए जारी किया जाता है। सीएमएचओ डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि इस वर्ष निजी अस्पतालों और क्लीनिकों को एनएचएस पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने के लिए लगभग ढाई माह का समय दिया गया था, लेकिन इन छह अस्पतालों ने निर्धारित अवधि में नवीनीकरण के लिए आवेदन नहीं किया। उन्होंने कहा कि यदि 31 मार्च के बाद भी ये अस्पताल संचालित पाए गए तो उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Read Also :- बीएचईएल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गोंडवाना मातृशक्ति ट्राइबल फाउंडेशन की रंगारंग प्रस्तुति

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...