24.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभोपालजवाहर चौक में धंसें 5 दुकानों के छज्जे, मेट्रो काम के चलते हादसे...

जवाहर चौक में धंसें 5 दुकानों के छज्जे, मेट्रो काम के चलते हादसे की आशंका

Published on

भोपाल

राजधानी के व्यस्ततम इलाकों में से एक जवाहर चौक पर गुरुवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कतार से स्थित पांच दुकानों के छज्जे अचानक भरभराकर गिर गए। छज्जे गिरते ही इलाके में दहशत फैल गई और दुकानदार अपनी जान बचाने के लिए दुकानों से बाहर की ओर भागे। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
मेट्रो निर्माण कार्य पर उठे सवाल हादसे का शिकार हुई दुकानों में दो फोटो फ्रेम की दुकानें, एक ऑटोमोबाइल, एक कपड़ा दुकान और एक स्पोर्ट्स आइटम की दुकान शामिल है। स्थानीय दुकानदारों का आरोप है कि दुकानों के ठीक सामने मुख्य सड़क पर मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है।

दुकानदारों के अनुसार, भारी मशीनों के उपयोग और निर्माण कार्य के दौरान होने वाले कंपन के कारण नगर निगम की करीब 40 साल पुरानी इन दुकानों की संरचना प्रभावित हुई और यह हादसा हुआ। विधायक और पार्षद ने लिया जायजा हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक भगवान दास सबनानी और पार्षद जगदीश यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित दुकानदारों से चर्चा की और स्थिति का जायजा लिया। विधायक सबनानी ने अधिकारियों से इस संबंध में बात की है ताकि नुकसान का आकलन किया जा सके और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। दहशत में दुकानदार दुकानदारों ने बताया कि छज्जे अचानक धंसने लगे, जिससे संभलने का मौका भी कम मिला। नगर निगम की ये दुकानें काफी पुरानी हैं और मेट्रो के काम की वजह से अब इनकी मजबूती पर खतरा मंडराने लगा है। फिलहाल पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर मौजूद है और मलबे को हटाने के साथ ही सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं।

Read Also :- प्रदेश में पेट्रोल-डीजल और गैस की कोई कमी नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...