11.3 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeराष्ट्रीयपाकिस्तानी एयरफोर्स की काबुल में भीषण बमबारी, अस्पताल पर हमले में 400...

पाकिस्तानी एयरफोर्स की काबुल में भीषण बमबारी, अस्पताल पर हमले में 400 की मौत; भारत ने बताया ‘जनसंहार’

Published on

नई दिल्ली।

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर चल रहा तनाव अब एक भीषण युद्ध का रूप ले चुका है। सोमवार रात पाकिस्तानी वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के कई रिहायशी इलाकों और महत्वपूर्ण ठिकानों पर जोरदार एयरस्ट्राइक की। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, इस हमले में सबसे ज्यादा तबाही एक 2000 बेड वाले नशा मुक्ति अस्पताल में हुई, जहाँ बम गिरने से भीषण आग लग गई और करीब 400 लोगों की जान चली गई, जबकि 250 से अधिक लोग घायल हैं। तालिबान सरकार ने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध और अपनी संप्रभुता का खुला उल्लंघन बताया है।

हमले की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मलबे से शवों को निकालने का सिलसिला घंटों जारी रहा और अस्पताल के कई हिस्से पूरी तरह खंडहर में तब्दील हो गए। इस घटना के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान की तीखी आलोचना हो रही है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक सख्त बयान जारी कर इस हमले को ‘कायरतापूर्ण जनसंहार’ करार दिया है। भारत ने कहा कि किसी अस्पताल जैसे नागरिक ठिकाने को निशाना बनाना अंतरराष्ट्रीय युद्ध अपराध की श्रेणी में आता है और यह पाकिस्तान के गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार को दर्शाता है।

Read Also: दृष्टिबाधित बच्चों की मदद को आगे आया बीएचईएल लेडीज क्लब, खाद्य सामग्री की भेंट

वहीं, अफगान क्रिकेटर राशिद खान और नवीन-उल-हक ने भी सोशल मीडिया के जरिए इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए संयुक्त राष्ट्र से मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। दूसरी ओर, पाकिस्तान ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए दावा किया कि उसने केवल उन आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है जहाँ से टीटीपी  अपनी गतिविधियों को अंजाम देता है। पिछले कुछ हफ्तों में दोनों देशों के बीच जारी इस खूनी संघर्ष के कारण करीब 1.15 लाख लोग बेघर हो चुके हैं, जिससे क्षेत्र में गंभीर मानवीय संकट पैदा हो गया है।

Latest articles

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...