17.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeजनसम्पर्कशादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मेट्रीमोनियल साइट पर हुई थी...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मेट्रीमोनियल साइट पर हुई थी दोस्ती

Published on

भोपाल

राजधानी के मिसरोद इलाके में एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, 36 वर्षीय पीड़िता मिसरोद क्षेत्र में रहती है और एक निजी संस्थान में कार्यरत है। पिछले साल अक्टूबर में उसकी मुलाकात ‘जीवनसाथी डॉट कॉम’ के माध्यम से हेमंत कीर नामक युवक से हुई थी। बातचीत के दौरान हेमंत ने युवती को शादी का भरोसा दिलाया और उसका विश्वास जीत लिया। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि नवंबर 2025 में हेमंत उससे मिलने बुधनी से भोपाल आया था।

उसने युवती को बातचीत के बहाने मिसरोद स्थित एक होटल के कमरे में बुलाया, जहाँ शादी का पक्का वादा करते हुए उसके साथ पहली बार शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी कई महीनों तक लगातार भोपाल आता रहा और अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। जब युवती ने उस पर शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया और उसने विवाह करने से साफ इनकार कर दिया। ठगे जाने का अहसास होने पर पीड़िता ने मिसरोद थाने में आपबीती सुनाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Read Also :- फिर आया बम धमकी वाला ई-मेल, एमपी नगर में मचा हड़कंप; जांच में निकला फर्जी

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी से सावधान, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

भोपाल राजधानी भोपाल में गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर बढ़ते साइबर ठगी के मामलों...