भोपाल
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा पदोन्नति के आदेश जारी किए गए हैं। इसके तहत भेल, में कार्यरत अतिरिक्त महाप्रबंधक राघवेंद्र शुक्ला को पदोन्नत कर महाप्रबंधक बनाया गया है ।
कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन) एम. श्रीधर द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, श्री शुक्ला की यह पदोन्नति 25 मार्च 2026 से प्रभावी मानी जाएगी । इस नियुक्ति पर भेल प्रबंधन और उनके सहकर्मियों ने उन्हें बधाई दी है । आदेश की प्रति कार्यकारी निदेशक (भोपाल), सभी निदेशकों और मुख्य सतर्कता अधिकारी को भी भेज दी गई है ।
Read also :- अशोका गार्डन इलाके में उधारी के 30 हजार रुपये मांगे तो दोस्त के सीने में घोंपा चाकू
