7.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराजनीतिनई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

Published on

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर राज्य के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने ओम बिरला से शिष्टाचार भेंट कर प्रदेश के समग्र विकास और केंद्र-राज्य की लोक कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विचार-विमर्श किया। इसके बाद सीएम ने केंद्रीय आवासन, शहरी कार्य एवं विद्युत मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की। बैठक में ‘विकसित राजस्थान-2047’ के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए हरित ऊर्जा के विस्तार, शहरी ढांचे के सुदृढ़ीकरण और प्रदेश को रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम से जोड़ने की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

नागर विमानन क्षेत्र में विस्तार पर जोर

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से भेंट कर जयपुर एयरपोर्ट पर नए स्टेट टर्मिनल भवन के निर्माण पर चर्चा की। साथ ही भरतपुर-डीग और सीकर-झुंझुनूं में नए हवाई अड्डों की संभावनाओं के अध्ययन पर भी विचार किया गया। मुख्यमंत्री ने मानपुर (आबू रोड) और बांसवाड़ा में हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने तथा प्रदेश के प्रमुख पर्यटन शहरों में उड़ानों की निरंतरता बनाए रखने का अनुरोध किया। नई दिल्ली दौरे के दौरान हुई इन बैठकों को राजस्थान के बुनियादी ढांचे, ऊर्जा और विमानन क्षेत्र में विकास को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Read Also :- कोकता डैम के पास युवक ने लगाई फांसी, भाई से नाराज होकर घर से निकला

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...