9.8 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeजनसम्पर्कविद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Published on

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली पर आधारित एक विशेष शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रयोगशाला उपकरणों के उपयोग एवं उनकी कार्यप्रणाली का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने ज्ञान और कौशल का परिचय दिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विषय से जुड़े विभिन्न प्रश्नों के उत्तर पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत किए तथा प्रयोगशाला में उपयोग होने वाले उपकरणों के महत्व और उनके उपयोग की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाना और उन्हें तकनीकी रूप से दक्ष बनाना था। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास के साथ-साथ उनके कौशल को भी निखारती हैं। उन्होंने कहा कि प्रयोगात्मक शिक्षा से विद्यार्थियों को विषय को बेहतर तरीके से समझने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राध्यापक, स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रयोगों और मॉडल्स की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Read Also :- बीएचईएल के सुपरवाइजर ने लगाई फांसी

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी से सावधान, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

भोपाल राजधानी भोपाल में गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर बढ़ते साइबर ठगी के मामलों...