17 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeभोपालईंधन संकट की अफवाहों पर सरकार सख्त: भोपाल में हालात सामान्य, अफवाह...

ईंधन संकट की अफवाहों पर सरकार सख्त: भोपाल में हालात सामान्य, अफवाह फैलाने वालों पर होगी एफआईआर

Published on

भोपाल

मप्र में पिछले कुछ दिनों से एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर फैली अफवाहों के बाद अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। सरकार और प्रशासन ने साफ कर दिया है कि प्रदेश में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक है। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने एफआईआर (FIR) दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। अब तक प्रदेश में 2046 जगहों पर जांच की गई है और 2888 सिलेंडर जब्त कर 9 मामलों में एफआईआर की जा चुकी है।

भोपाल: 35 हजार बुकिंग पेंडिंग, प्लांट पूरी क्षमता पर

अफवाहों के कारण भोपाल में गैस सिलेंडर की बुकिंग सामान्य से 5 गुना तक बढ़ गई है। एक निजी एजेंसी पर शुक्रवार को 1600 बुकिंग दर्ज की गईं, जबकि वहां केवल 350 का स्टॉक था। फूड कंट्रोलर चंद्रभान सिंह जादौन के मुताबिक, वर्तमान में करीब 32 से 35 हजार बुकिंग पेंडिंग हैं। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने स्पष्ट किया कि बॉटलिंग प्लांट और सप्लाई सिस्टम पूरी क्षमता से काम कर रहे हैं, इसलिए जनता घबराए नहीं; 2 से 4 दिन में सिलेंडर घर तक पहुँच जाएगा।

पेट्रोल पंपों पर कम हुई भीड़

राजधानी के प्रमुख पेट्रोल पंपों जैसे प्रभात और दमोह फिलिंग स्टेशन पर अब हालात सामान्य हो रहे हैं। दमोह फिलिंग स्टेशन पर बिक्री 10 हजार लीटर से घटकर 8-9 हजार लीटर पर आ गई है। कर्मियों का कहना है कि अधिकांश लोग पहले ही टंकियां फुल करा चुके हैं, जिससे अब भीड़ कम हो गई है। भोपाल के भौंरी डिपो से शहर के 192 पंपों को रोजाना 12 लाख लीटर डीजल और 9 लाख लीटर पेट्रोल की निर्बाध आपूर्ति की जा रही है।

उज्जैन: सिलेंडर की किल्लत के बीच बढ़ी चोरियां

ईंधन की मारामारी के बीच उज्जैन के नागदा से चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। राजीव कॉलोनी में अतीक अहमद के घर के बाहर से दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाश गैस सिलेंडर उठाकर ले गए। यह घटना सीसीटीवी (CCTV) में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि डिलीवरी के कुछ ही समय बाद बदमाश ने सूनेपन का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उज्ज्वला लाभार्थियों की बढ़ी चिंता

जमीनी स्तर पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आदमपुर छावनी की महिलाओं का कहना है कि बुकिंग कराने के बावजूद उन्हें अप्रैल के बाद सिलेंडर मिलने की बात कही जा रही है, जिससे उनके रसोई का बजट और प्रबंधन बिगड़ रहा है।

Read Also :- रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

कफ सिरप का अवैध नेटवर्क: भोपाल के गांधी नगर के बाद मुबारकपुर में एसटीएफ का छापा, 50 लाख की कफ सिरप जब्त

भोपाल। नशे के लिए उपयोग की जाने वाली कफ सिरप का अवैध कारोबार किसी...

चलती इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़ने के प्रयास में मासूम संग पटरी पर गिरी महिला, दोनों पैर कटे

भोपाल। इटारसी रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर सोमवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा सामने...

अधिकमास और पांचवें बड़े मंगल का दुर्लभ संयोग, दादाजी धाम मंदिर में होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी...