10.6 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeभोपालमार्च के अंतिम दिन बीएचईएल भोपाल का टारगेट होगा 4500 करोड़ पार...

मार्च के अंतिम दिन बीएचईएल भोपाल का टारगेट होगा 4500 करोड़ पार — कैश कलेक्शन में भी नंबर वन,टीसीबी ने किया 1600 करोड़ का रिकार्ड टर्नओवर — हाइड्रो नंबर दो और नंबर तीन पर पहुंचा ट्रेक्शन मोटर

Published on

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट इस बार भी पूरा दम दिखा रही है । वित्तीय वर्ष 2024—25 में बेहतर परफारमेंस के बाद वित्तीय वर्ष 2025—26 में भी टारगेट से ज्यादा उत्पादन करने में पीछे नहीं है वहीं कैश कलेक्शन में भी रिकार्ड बनाने जा रही है । अकेला ट्रांसफार्मर ब्लाक भी रिकार्ड टर्नओवर कर पहले पायदान पर बन गया है। रही बात ईएम और हाईड्रो ब्लाक की तो वह नंबर दो और तीन के पायदान पर पहुंच सकती है । कारखाने के थर्मल , टीपीटीएन और स्वीचगियर ब्लाक बेहतर परफारमेंस नहीं दिखा पा रहे हैं । फिर भी यूनिट का परफारमेंस बैहतर रहेगा । यूनिट का टाउनशिप विभाग भी राजस्व वसूली में अव्वल दिखाई दे रहा है । कर्मचारी टारगेट को पाने के लिये मार्च के आखिरी दिन मंगलवार को दिन—रात मेहनत कर 4500 करोड़ पार करने में लगभग सफल होते दिखाई दे रहे हैं ।

जानकार सूत्रों के मुताबिक पिछले तीन तिमाही में इस यूनिट ने बेहतर काम करते हुये टारगेट को बढ़ाये रखा और आखिरी यानी चौथे तीमाही में जनवरी,फरवरी और मार्च तक 4500 करोड़ से ज्यादा टर्नओवर कर दिखाया । हालांकि दिल्ली कारपोरेट ने 4400 करोड़ का टारगेट दिया था । सूत्र बताते हैं कि 31 मार्च तक कारखाने में करीब 4500 करोड़ से ज्यादा का टर्नओवर होने की खबर है । इसी तरह कैश कलेक्शन भी करीब 2,000 करोड़ का होना बताया जा रहा है । भेल के मुखिया ने शुरूआती दौर से ही टारगेट पर नजर रखना शुरू कर दी थी यही कारण है कि कारखाने में उत्पादन ठीक—ठाक चलता रहा । सूत्र बताते हैं कि अकेला ट्रांसफार्मर ब्लाक करीब 1600 करोड़ टर्नओवर पूरा कर नंबर वन पोजिशन पर बना हुआ है । दूसरी नंबर पर ईएम ब्लाक को करीब 900 करोड़ तक पहुंचने की संभावना है वहीं ट्रेक्शन मोटर ब्लाक करीब 550 करोड़,थर्मल 400 करोड़,हाईड्रो 760 करोड़,स्वीचगियर 500 करोड़,फीडर्स 55 करोड़ के करीब पहुंचने की संभावना है । फिलहाल वित्तीय वर्ष समाप्ति मंगलवार आखिरी दिन था । इस यूनिट को शीर्ष पर बनें रहने के लिये काफी मेहनत करनी पड़ी । कंपनी की त्रिची और भोपाल यूनिट ही ऐसी यूनिट हैं जो नंबर वन और नंबर दो बनें रहने के लिये काम कर रही हैं । संभवत: इन्हीं दोनों यूनिट से बेहतर प्राफिट की उम्मींद की जा सकती है जो कंपनी के लिये फायदेमंद रहेगी । इधर खबर यह भी है कि भेल टाउनशिप 32 करोड़ से ज्यादा का राजस्व वसूली कर चुका है ।

Read Also :- मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

Latest articles

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

More like this

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने के लिए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने आयोजित की ‘वेण्डर मीट’

भोपाल। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा अपनी क्रय प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, दक्षता और...