11.6 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeभोपालपरीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

Published on

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की 24 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर अपनी हवस का शिकार बनाया। मंगलवारा पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर जीरो पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परीक्षा के दौरान हुई थी पहचान

पुलिस के अनुसार, इंदौर निवासी पीड़िता साल 2025 में अपनी सहेली के साथ प्रतियोगी परीक्षा देने भोपाल आई थी। इस दौरान वह मंगलवारा स्थित एक होटल में रुकी थी, जहाँ उसकी पहचान होटल कर्मचारी शुभम चौधरी से हुई। परीक्षा खत्म होने के बाद युवती वापस इंदौर लौट गई, लेकिन आरोपी शुभम ने उससे मोबाइल पर संपर्क बनाए रखा। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं।आरोपी शुभम लगातार पीड़िता से शादी करने का वादा करता रहा। इसी झांसे में आकर युवती जून 2025 में दोबारा भोपाल आई और उसी होटल में रुकी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने होटल के कमरे में युवती के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद भी आरोपी उसे शादी का दिलासा देता रहा, लेकिन जब उसने शादी से साफ इंकार कर दिया, तब पीड़िता को ठगे जाने का अहसास हुआ।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

धोखाधड़ी और दुष्कर्म का शिकार होने के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। मंगलवारा थाना पुलिस ने आरोपी शुभम चौधरी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की एक टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है।

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

सीनियर एडवोकेट एचएस फूलका भाजपा में शामिल, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दीं शुभकामनाएं

चंडीगढ़/दिल्ली। पंजाब की राजनीति में बुधवार को उस समय बड़ा मोड़ आ गया जब...

More like this