15 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeभोपालदादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया हनुमान...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव

Published on

भोपाल। राजधानी भोपाल के रायसेन रोड स्थित पटेल नगर में बने प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा, विश्वास और धर्मभाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर में विराजमान बाल स्वरूप भगवान हनुमान जी का नवीन वस्त्रों से अलंकरण कर विशेष श्रृंगार किया गया। इसके बाद विधि-विधान के साथ अभिषेक, पूजन और हवन का आयोजन किया गया।

भगवान श्रीराम के नाम से दीपों की सुंदर आकृति

श्रद्धालु भक्तों ने भगवान श्रीराम के नाम से दीपों की सुंदर आकृति बनाकर भक्ति का अनूठा दृश्य प्रस्तुत किया। प्रत्येक भक्त ने एक-एक दीपक प्रज्वलित कर प्रभु श्रीराम के प्रति अपनी आस्था अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान भक्तों ने सामूहिक रूप से 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान हो उठा। जय श्रीराम, जय हनुमान और श्री दादाजी गुरुदेव के जयकारों से पूरा परिसर गूंजता रहा। इस अवसर पर श्री श्री 1008 श्री दादाजी गुरुदेव चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवरतन नामदेव सहित ट्रस्ट के सदस्यगण उपस्थित रहे।

देर रात तक मंदिर परिसर में लगी रही भक्तों की भीड़

प्रातःकाल से ही वर्धमान सिटी, पटेल नगर और सिद्धार्थ लेक सिटी सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु भगवान हनुमान जी के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचते रहे। देर रात तक मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ बनी रही। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। भक्तों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया और भगवान से सुख, समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना की।

 

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

कफ सिरप का अवैध नेटवर्क: भोपाल के गांधी नगर के बाद मुबारकपुर में एसटीएफ का छापा, 50 लाख की कफ सिरप जब्त

भोपाल। नशे के लिए उपयोग की जाने वाली कफ सिरप का अवैध कारोबार किसी...

चलती इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़ने के प्रयास में मासूम संग पटरी पर गिरी महिला, दोनों पैर कटे

भोपाल। इटारसी रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर सोमवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा सामने...

अधिकमास और पांचवें बड़े मंगल का दुर्लभ संयोग, दादाजी धाम मंदिर में होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी...