15 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeभोपालबोर्ड ऑफिस स्थित इंडियन कॉफी हाउस समेत तीन दुकानों में चोरी

बोर्ड ऑफिस स्थित इंडियन कॉफी हाउस समेत तीन दुकानों में चोरी

Published on

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके एमपी नगर स्थित बोर्ड ऑफिस के पास चोरों ने देर रात जमकर उत्पात मचाया। बदमाशों ने प्रसिद्ध ‘इंडियन कॉफी हाउस’ (ICH) को निशाना बनाते हुए वहां से करीब साठ हजार रुपए की नकदी चोरी कर ली। चोरों ने केवल कॉफी हाउस ही नहीं, बल्कि उसके पड़ोस में स्थित दो अन्य दुकानों के भी ताले चटकाए और वहां से सामान समेट ले गए। लगातार हुई इन वारदातों से क्षेत्र के व्यापारियों में असुरक्षा का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 11 बजे इंडियन कॉफी हाउस हमेशा की तरह बंद हुआ था। शुक्रवार सुबह जब कर्मचारी रेस्टोरेंट खोलने पहुंचे, तो शटर का लॉक टूटा देख उनके होश उड़ गए। अंदर जांच करने पर गल्ले (कैश काउंटर) में रखे साठ हजार रुपए गायब मिले। इसके तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि बदमाशों ने कॉफी हाउस के बगल की दो अन्य दुकानों में भी चोरी की नीयत से धावा बोला था। पुलिस को आशंका है कि इस वारदात के पीछे किसी बाहरी गिरोह का हाथ हो सकता है। फिलहाल, पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

कफ सिरप का अवैध नेटवर्क: भोपाल के गांधी नगर के बाद मुबारकपुर में एसटीएफ का छापा, 50 लाख की कफ सिरप जब्त

भोपाल। नशे के लिए उपयोग की जाने वाली कफ सिरप का अवैध कारोबार किसी...

चलती इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़ने के प्रयास में मासूम संग पटरी पर गिरी महिला, दोनों पैर कटे

भोपाल। इटारसी रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर सोमवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा सामने...

अधिकमास और पांचवें बड़े मंगल का दुर्लभ संयोग, दादाजी धाम मंदिर में होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी...