9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeभोपालआयुष्मान योजना में बड़ी कार्रवाई, प्रदेश के 126 अस्पतालों की मान्यता समाप्त

आयुष्मान योजना में बड़ी कार्रवाई, प्रदेश के 126 अस्पतालों की मान्यता समाप्त

Published on

भोपाल। भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत मध्यप्रदेश में बड़ी कार्रवाई करते हुए 126 अस्पतालों की संबद्धता समाप्त कर दी गई है। यह कार्रवाई भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के उन अस्पतालों पर की गई है, जिन्होंने तय समय में नेशनल एक्रिडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स (NABH) सर्टिफिकेट की जानकारी जमा नहीं कराई।

जानकारी के अनुसार चारों शहरों में आयुष्मान योजना से कुल 398 अस्पताल जुड़े हुए हैं, जिनमें से 126 अस्पताल आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इनमें भोपाल के 51, इंदौर के 30, ग्वालियर के 33 और जबलपुर के 12 अस्पताल शामिल हैं। अब इन अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज की सुविधा नहीं मिलेगी। डॉ. योगेश भरसट, सीईओ आयुष्मान भारत मध्यप्रदेश ने बताया कि यह कदम अस्पतालों में इलाज की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

कई बार नोटिस देने के बावजूद संबंधित अस्पतालों ने NABH प्रमाणपत्र की जानकारी नहीं दी, जिसके बाद उनकी मान्यता समाप्त की गई है। उन्होंने कहा कि अब इन अस्पतालों में भर्ती मरीजों को अन्य मान्यता प्राप्त अस्पतालों में शिफ्ट किया जाएगा और नए मरीजों के क्लेम स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अस्पताल तब तक दोबारा सूची में शामिल नहीं होंगे, जब तक वे आवश्यक प्रमाणपत्र जमा नहीं कर देते।

गौरतलब है कि NABH सर्टिफिकेट अस्पतालों की गुणवत्ता और सुरक्षा का महत्वपूर्ण प्रमाण होता है। इसमें मरीजों की सुरक्षा, साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, नर्सिंग स्टाफ और इमरजेंसी सेवाओं सहित 600 से अधिक मानकों पर अस्पतालों की जांच की जाती है। सरकार का मानना है कि इससे मरीजों को सुरक्षित और बेहतर इलाज सुनिश्चित होगा।

 

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़ा फर्जीवाड़ा, अपात्र लोगों को मिला लाभ

भोपाल। राजधानी भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने...

बड़ा तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने का महाभियान शुरू, भदभदा में चलीं जेसीबी, 15 दिनों में हटेंगे 347 निर्माण

भोपाल। राजधानी की जीवनरेखा कहे जाने वाले 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण की गिरफ्त से...

भाजपा का 47वां स्थापना दिवस: एमपी के 17 जिलों में कार्यालयों का भूमिपूजन

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को अपना 47वां स्थापना दिवस पूरे प्रदेश में...