16.5 C
London
Tuesday, June 9, 2026
Homeभोपालभोपाल में शराब दुकानों के खिलाफ 'धुनी': कहीं सुंदरकांड का पाठ तो...

भोपाल में शराब दुकानों के खिलाफ ‘धुनी’: कहीं सुंदरकांड का पाठ तो कहीं भजन-कीर्तन, शिफ्टिंग की मांग पर अड़े लोग

Published on

भोपाल। राजधानी के विभिन्न इलाकों में शराब दुकानों की शिफ्टिंग और उनके संचालन को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। कोलार रोड, अवधपुरी, सेमराकलां और ईंटखेड़ी जैसे क्षेत्रों में रहवासी और सामाजिक संगठन सड़कों पर उतर आए हैं। कहीं धार्मिक आयोजनों के जरिए विरोध जताया जा रहा है, तो कहीं उग्र प्रदर्शन का सहारा लिया जा रहा है।

 

अवधपुरी और सेमराकलां में भजन-सत्याग्रह

अवधपुरी के ऋषिपुरम क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास संचालित शराब दुकान के विरोध में पिछले चार दिनों से प्रदर्शन जारी है। मंगलवार रात रहवासियों ने दुकान के सामने सुंदरकांड का पाठ किया, वहीं बुधवार को भजन-कीर्तन कर अपना विरोध दर्ज कराया। स्थानीय निवासी कमलेश सोलंकी के अनुसार, दुकान के कारण क्षेत्र में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ गई हैं। इसी तरह, सेमराकलां की साईंराम कॉलोनी के लोग पिछले एक साल से दुकान हटाने की मांग कर रहे हैं। कलेक्टोरेट की 54 जनसुनवाईयों में चक्कर काटने के बाद भी जब सुनवाई नहीं हुई, तो अब लोगों ने टेंट लगाकर भजन-कीर्तन शुरू कर दिया है।

 

कोलार: जैन मंदिर के पास दुकान खुलने से आक्रोश

कोलार रोड के मंदाकिनी चौराहे पर शराब दुकान की शिफ्टिंग ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। रहवासियों का कहना है कि दुकान के ठीक पीछे जैन मंदिर और घनी आबादी वाला क्षेत्र है। पहले यह दुकान सर्वधर्म इलाके में थी, लेकिन अब इसे और भी संवेदनशील स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है। स्थानीय लोगों की मांग है कि इस दुकान को सर्वधर्म पुल के पार नई बनी दुकानों की ओर शिफ्ट किया जाए।

 

पॉलीटेक्निक चौराहे पर सियासी घमासान

बुधवार को पॉलीटेक्निक चौराहे पर एबीवीपी के प्रदर्शन के दौरान दुकान कुछ समय के लिए बंद रही, लेकिन प्रदर्शनकारियों के जाते ही इसे फिर से खोल दिया गया। इस पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेता शोएब खान ने तंज कसते हुए कहा कि प्रदर्शन के तुरंत बाद दुकान का खुलना बताता है कि जिम्मेदारों का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने इस दुकान को तत्काल शिफ्ट करने की मांग उठाई है।

Latest articles

बगावत की आहट के बीच ममता के गुट का दावा- शाह के बुलावे पर दिल्ली गए यूसुफ पठान?

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी बगावत अब और...

कांग्रेस के कई विधायक विशेष विमान से बंगलूरू रवाना, अजय सिंह बोले- चार-पांच भाजपा नेता हमारे संपर्क में

भोपाल। मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने...

MP में मंडी फ़ीस बढ़ी; सरकार को ₹800 करोड़ का रेवेन्यू मिलेगा; भोपाल मेट्रो की लागत बढ़कर ₹10,033 करोड़ हुई

भोपाल। भोपाल मेट्रो रेल परियोजना को पूरा करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने इसकी...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों मेधावी श्रमिक पुत्री महेश्वरी को मिली 2 लाख रुपए की सहायता राशि

रायपुर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले की होनहार और मेधावी छात्रा महेश्वरी कोर्राम को कक्षा...

More like this

कांग्रेस के कई विधायक विशेष विमान से बंगलूरू रवाना, अजय सिंह बोले- चार-पांच भाजपा नेता हमारे संपर्क में

भोपाल। मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने...

MP में मंडी फ़ीस बढ़ी; सरकार को ₹800 करोड़ का रेवेन्यू मिलेगा; भोपाल मेट्रो की लागत बढ़कर ₹10,033 करोड़ हुई

भोपाल। भोपाल मेट्रो रेल परियोजना को पूरा करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने इसकी...

मानसून से पहले सड़कों पर उतरे मंत्री विश्वास सारंग, नालों की सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण

भोपाल। नरेला विधानसभा क्षेत्र में आगामी मानसून के दौरान जलभराव और बाढ़ जैसी संभावित...