9.2 C
London
Saturday, April 11, 2026
Homeभोपालशादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, राजधानी में चार किशोरियां भी...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, राजधानी में चार किशोरियां भी लापता

Published on

भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक युवती को शादी के सुनहरे सपने दिखाकर दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके कथित प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

छोला मंदिर थाना प्रभारी सरस्वती चौहान ने बताया कि क्षेत्र के शिवनगर में रहने वाली 25 वर्षीय युवती की पहचान दो वर्ष पूर्व इलाके के ही रहने वाले हल्के भाई उर्फ हिमांशु अहिरवार से हुई थी। आरोप है कि हिमांशु ने डेढ़ साल पहले युवती को अपने सूने घर बुलाकर उसके साथ जबरदस्ती की और बाद में शादी का वादा कर लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी तेज कर दी है।

दूसरी ओर, शहर में नाबालिग किशोरियों के लापता होने के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे पुलिस प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। गांधीनगर इलाके के अर्जुन वार्ड से 15 वर्षीय स्कूली छात्रा पलक गुरुवार दोपहर से लापता है। इसी तरह, छोला के सुंदर नगर से 15 वर्षीय गोरी अपनी सहेली के घर जाने का बोलकर निकली और वापस नहीं लौटी।

टीटी नगर की मद्रासी कॉलोनी से 16 वर्षीय प्रियंका मोरे और बिलखिरिया के परिया मोहल्ले से 16 वर्षीय उमा के भी अचानक गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने सभी मामलों में गुमशुदगी कायम कर किशोरियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की हैं।

Latest articles

जम्बूरी मैदान में 20 अप्रैल को होगा 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह, गृहस्थी के लिए मिलेगी 50 हजार की सामग्री

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र के अंतर्गत जम्बूरी मैदान, आनंद नगर में आगामी 20...

सीएम विष्णु देव साय ने किया “बिरहोर जननायक” पुस्तक का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय...

कृषि क्षेत्र के सशक्त इकोसिस्टम के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट' (ग्राम 2026) के कर्टेन रेज़र...

पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे बालोतरा का दौरा, देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का होगा शुभारंभ

जयपुर/बालोतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को प्रस्तावित अपनी बालोतरा यात्रा के दौरान...

More like this

जम्बूरी मैदान में 20 अप्रैल को होगा 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह, गृहस्थी के लिए मिलेगी 50 हजार की सामग्री

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र के अंतर्गत जम्बूरी मैदान, आनंद नगर में आगामी 20...

गेहूं-धान से आगे बढ़ें किसान, अपनाएं इंटीग्रेटेड फार्मिंग: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय कृषि को लाभ का धंधा...

मप्र में थमा आंधी-बारिश का दौर, अब सताएगी भीषण गर्मी, 6 डिग्री तक बढ़ेगा पारा

भोपाल। मप्र में अप्रैल के पहले पखवाड़े में देखने को मिले आंधी, बारिश और...